जिंदा रहना है तो 500 करोड़ दे दो... MP की महिला जज को जान से मारने की दी धमकी
Amresh Kushwaha | Sept 04, 2025, 12:17 IST
mp-women-judge-Mohini Bhadoria-threat-death-letter
मध्य प्रदेश में एक महिला जज को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी में हैरान करने वाली फिरौती की रकम मांग की गई है और इसे उत्तर प्रदेश के जंगल में देने को कहा गया है।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला जज को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी में जज से 5 अरब रुपए की फिरौती की मांग की गई है। पत्र में इस फिरौती की रकम को न देने पर हत्या की धमकी दी गई है। फिरौती मांगने वाले व्यक्ति ने खुद को दस्यु सरगना रहे हनुमान डकैत का साथी बताया है।
ये खबर भी पढ़िए...'तू है क्या चीज...', अदालत में महिला जज को जान से मारने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार
पत्र में यह भी लिखा गया था कि फिरौती की रकम उत्तर प्रदेश के बरगट के जंगल में एक सितंबर को लाकर दी जाए। यह धमकी सीधे तौर पर जीवन के लिए खतरे की ओर इशारा कर रही थी। यह बात सामने आई है कि डकैत हनुमान का नाम सुनते ही किसी भी नागरिक के दिल में डर का माहौल बन जाता था। हालांकि, एमपी पुलिस जांच कर रही है। साथ ही, यह स्पष्ट किया जा चुका है कि डकैत हनुमान की मौत 25 साल पहले हो चुकी है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: रीवा-सीधी कलेक्टर को फटकार, सीएम बोले खाद नहीं बटवा सकते तो कलेक्टर रहने का अधिकार नहीं
पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए पूरी जांच शुरू कर दी है। जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति संदीप सिंह का नाम सामने आया है। संदीप उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस अब संदीप सिंह की तलाश में जुटी है।
हालांकि, यह पूरा घटनाक्रम बेहद जटिल है, क्योंकि डकैत हनुमान की मौत के 25 साल बाद उसके नाम पर यह धमकी दी गई है। पुलिस यह जांच रही है कि आखिरकार किसने और क्यों इस कुख्यात डकैत के नाम का सहारा लेकर महिला जज को डराया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
रीवा न्यूज
जानें क्या लिखा है धमकी भरे पत्र में...
त्योंथर न्यायालय में कार्यरत महिला जज मोहिनी भदौरिया (Judge Mohini Bhadoria) को यह खौफनाक पत्र पोस्ट ऑफिस से प्राप्त हुआ। पत्र खोलते ही उनके होश उड़ गए। लेटर में लिखा था कि यदि फिरौती की रकम नहीं दी तो उनकी जान ले ली जाएगी। पत्र भेजने वाले ने खुद को डकैत हनुमान के साथी के रूप में बताया है। साथ ही, 5 अरब रुपए (500 करोड़) की फिरौती की मांग की है।
UP के जंगल में मंगवाई फिरौती की रकम
एमपी की महिला जज को जान से मारने की धमकी मामले पर एक नजर
|
UP के एक व्यक्ति का नाम आया सामने
पुलिस कर रही मामले की जांच
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
रीवा न्यूज
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava