सिंहासन छत्तीसी : छत्तीसगढ़ में असली बॉस की चर्चा, नंबर दो बनने में लगे तीन मंत्री
Arun Tiwari | Jul 21, 2024, 13:47 IST
प्रदेश का असली बॉस कौन
प्रदेश का असली बॅास कौन है। यह सवाल इन दिनों छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में खूब घूम रहा है। प्रदेश के बॉस इन दिनों राम मंदिर के आस पास बिग बॉस की परिक्रमा कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों का पारा चढ़ा हुआ है। कोई नंबर एक की कुर्सी सलामत रखने दिल्ली दौड़ लगा रहा है तो कोई नंबर दो बनने के लिए रेस में लगा हुआ है। मुखिया की राम मंदिर परिक्रमा भी चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि इस राम मंदिर के पीछे ही बड़े बॉस का बंगला है, जहां आज भी पहले जैसी भीड़ देखी जा सकती है। ऐसी कई अनसुनी राजनीतिक और प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए सिंहासन छत्तीसी।
प्रदेश का असली बॅास कौन है। यह सवाल इन दिनों छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में खूब घूम रहा है। प्रदेश के बॉस इन दिनों राम मंदिर के आस पास बिग बॉस की परिक्रमा कर रहे हैं। जब- तब वे यहां पर देखे जा सकते हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि बिग बॉस के अनुभव और सुझाव के आधार पर ही रणनीति बनाई जा रही है। बॉस कोई भी हो लेकिन यहां पर चल बिग बॉस की ही रही है। आखिर बिग बॉस का प्रदेश को चलाने का लंबा अनुभव है इसलिए उनकी तो तूती बोलेगी। बिग बॉस के टिप्स लेकर बॉस भी फॉर्म में नजर आने लगे हैं।
सरकार में इन दिनों नंबर 2 बनने की होड़ लगी है। तीन मंत्रियों में ये रेस चल रही है कि आखिर नंबर दो कौन है। कभी- कभी ये माननीय नंबर दो बनने के चक्कर में नंबर एक पर भी प्रभाव डालने की कोशिश करते हैं।
यह रेस नंबर एक को भी समझ में आ रही है। सूत्र तो ये भी बताते हैं कि इस दौड़ से परेशान होकर प्रदेश के मुखिया ने दिल्ली दरबार तक में शिकायत कर दी। दिल्ली की डपट के बाद अब तेज चल रहे माननियों की चाल थोड़ी मंद पड़ गई है। मुखिया ने भी फिलहाल राहत की सांस ली है।
कांग्रेस सोमवार को विधायक दल की बैठक कर रही है। आमतौर पर पीसीसी में होने वाली ये बैठक इस बार पंच सितारा होटल में हो रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता इस फाइव स्टार होटल में बैठकर प्रदेश के गरीबों के बारे में सरकार को घेरने की योजना बनाएंगे।
बैगा आदिवासियों की मौत, बलौदाबाजार की घटना और खराब कानून व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर कांग्रेस की रणनीति तैयार होगी। यहीं पर कांग्रेस नेता डिनर करेंगे। विधानसभा घेराव पर कहीं कांग्रेस की भद्द न पिट जाए इस बारे में चिंतन किया जाएगा। नेताओं को भीड़ जुटाने का टारगेट भी यहीं फिक्स होगा।
बीजेपी के एक मंडल अध्यक्ष की सरकार को लिखी चिट्ठी बहुत चर्चा में है। मंडल अध्यक्ष ने सरकार को सात शिक्षकों के तबादले की सिफारिश की है। मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार में हुई आश्रमों में अधीक्षक और सहायक अधीक्षकों को हटाने की मांग की है।
मंडल अध्यक्ष ने सात शिक्षकों का नाम भी भेजा है जिनको पदस्थ किया जाना है। नेताजी ने कहा कि ये सब कांग्रेस विचारधारा के लोग हैं इनको हटा देना चाहिए। सूत्रों की मानें तो बीजेपी नेताओं के पत्रों का बीजेपी कार्यालय और सीएम हाउस में अंबार लग गया है। सभी अपनी अपनी तबादला सूची लेकर सीएम हाउस पहुंच रहे हैं।
आईएएस पूजा खेड़कर का मामला इन दिनों पूरे देश में चर्चा में है। अकेली पूजा खेड़कर ही नहीं कई और भी प्रशासनिक अधिकारी हैं जिनके मामले गाहे बगाहे सामने आते रहे हैं। ऐसी ही एक पूजा खेड़कर हैं छत्तीसगढ़ की डिप्टी कलेक्टर।
ये मेडम भी फर्जी जाति, विकलांगता और ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट हासिल कर अफसर बन गईं। मामला कोर्ट में पहुंचा तो मेडम ने विकलांगता का कागज जमा कर दिया। यही विकलांगता यदि एम्स जैसे अस्पताल से टेस्ट कराई होती तो मेडम पर कुर्सी छिनने की तलवार लटक जाती। लेकिन अभी भी इतनी आसानी से मेडम छूटने वाली नहीं हैं। मामला अभी खत्म नहीं हुआ है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बॅास लगा रहे बिग बॅास के चक्कर
ऐसा माना जा रहा है कि बिग बॉस के अनुभव और सुझाव के आधार पर ही रणनीति बनाई जा रही है। बॉस कोई भी हो लेकिन यहां पर चल बिग बॉस की ही रही है। आखिर बिग बॉस का प्रदेश को चलाने का लंबा अनुभव है इसलिए उनकी तो तूती बोलेगी। बिग बॉस के टिप्स लेकर बॉस भी फॉर्म में नजर आने लगे हैं।
नंबर 2 बनने की होड़
यह रेस नंबर एक को भी समझ में आ रही है। सूत्र तो ये भी बताते हैं कि इस दौड़ से परेशान होकर प्रदेश के मुखिया ने दिल्ली दरबार तक में शिकायत कर दी। दिल्ली की डपट के बाद अब तेज चल रहे माननियों की चाल थोड़ी मंद पड़ गई है। मुखिया ने भी फिलहाल राहत की सांस ली है।
गरीबों के लिए कांग्रेस की पाइव स्टार पॉलिटिक्स
बैगा आदिवासियों की मौत, बलौदाबाजार की घटना और खराब कानून व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर कांग्रेस की रणनीति तैयार होगी। यहीं पर कांग्रेस नेता डिनर करेंगे। विधानसभा घेराव पर कहीं कांग्रेस की भद्द न पिट जाए इस बारे में चिंतन किया जाएगा। नेताओं को भीड़ जुटाने का टारगेट भी यहीं फिक्स होगा।
चर्चा में मंडल अध्यक्ष की चिट्ठी
मंडल अध्यक्ष ने सात शिक्षकों का नाम भी भेजा है जिनको पदस्थ किया जाना है। नेताजी ने कहा कि ये सब कांग्रेस विचारधारा के लोग हैं इनको हटा देना चाहिए। सूत्रों की मानें तो बीजेपी नेताओं के पत्रों का बीजेपी कार्यालय और सीएम हाउस में अंबार लग गया है। सभी अपनी अपनी तबादला सूची लेकर सीएम हाउस पहुंच रहे हैं।
और भी हैं पूजा
ये मेडम भी फर्जी जाति, विकलांगता और ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट हासिल कर अफसर बन गईं। मामला कोर्ट में पहुंचा तो मेडम ने विकलांगता का कागज जमा कर दिया। यही विकलांगता यदि एम्स जैसे अस्पताल से टेस्ट कराई होती तो मेडम पर कुर्सी छिनने की तलवार लटक जाती। लेकिन अभी भी इतनी आसानी से मेडम छूटने वाली नहीं हैं। मामला अभी खत्म नहीं हुआ है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari