इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट करते हैं KL राहुल: शेयर करते हैं उनके साथ रोमांटिक प

author-image
एडिट
New Update
इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट करते हैं KL राहुल:  शेयर करते हैं उनके साथ रोमांटिक प

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में दो नई टीमों अहमदाबाद एवं लखनऊ फ्रेंचाइजी को अपने तीन-तीन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है। रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को साइन करने का फैसला किया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, केएल राहुल को फ्रेंचाइजी ने नंबर-1 खिलाड़ी के रूप में चुना है, इसलिए उन्हें निर्धारित फीस स्लैब के अनुसार 15 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। आइए जानते हैं केएल राहुल की लव लाइफ के बारे में।



 केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें राहुल अथिया के कंधे पर हाथ रख रोमांटिक पोज दे रहे थे। इसके साथ-साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया में अपने प्यार का इजहार भी किया था। 



केएल राहुल और आथिया शेट्टी काफी लम्बे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की है। लेकिन अथिया के बर्थडे पर राहुल के पोस्ट ने दोनों के रिलेशन पर मुहर जरूर लगा दी थी।



अथिया और राहुल की लव स्टोरी तब सबके सामने आई जब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैड दौरे पर थी। दोनों के पोस्ट से पता चला कि दोनों साथ में हैं। दोनों की साथ में समय बिताते और एन्जॉय करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।  केएल राहुल फिटनेस को एक मल्टी डायमेंशनल चीज मानते हैं जो जिमिंग या रनिंग तक सीमित नहीं हो सकती। इसमें पोषण, नींद, रिकवरी और मसाज भी उतनी ही जरूरी है, जितना जिम में पसीन बहाना।


KL Rahul केएल राहुल IPL आईपीएल Ravi Bishnoi अथिया शेट्टी Athiya Shetty Relationship IPL 2022 kl rahul love life marcus stoinis lucknow franchise इंडियन प्रीमियर लीग 2022