New Delhi. 86.89 मीटर का थ्रो फेंककर नीरज चोपड़ा(Neeraj Chopra) ने टोक्यो ओलिंपिक(Tokyo Olympic) के बाद फिनलैंड(Finland) में हो रहे कुओर्ताने खेलों में पहला गोल्ड जीता है। नीरज ने पहले 86.89 मीटर का थ्रो फेंका था। दूसरा कोई भी खिलाड़ी इतनी दूर तक का थ्रो नहीं फेंक पाया।
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) June 18, 2022
मुश्किल परिस्थिति में जीता मेडल
टोक्यो ओलिंपिक के बाद नीरज का ये पहला गोल्ड मेडल (Neeraj Chopra gold medal) है। सूत्रों के मुताबिक नीरज को ये मेडल जीतने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी। कुछ राज्यों में हो रही बारिश के कारण फील्ड पर काफी पानी आ गया था। इस वजह से नीरज फील्ड पर एक बार गिर भी गए। तीसरी कोशिश में थ्रो करने के बाद उनका पांव फिसल गया और वह लाइन से बाहर निकल गए। इसके कारण उस थ्रो को काउंट नहीं किया गया। नीरज ने पहली कोशिश में 86.69 मीटर का थ्रो फेंका था। जबकि उनके दूसरे थ्रो में फाउल हो गया था। उनका दूसरा और तीसरा थ्रो अमान्य रहा।
नीरज के बाद वैलकॉट दूसरे स्थान पर रहे। इन्होंने 86.64 मीटर दूर थ्रो फेंका। जबकि तीसरे स्थान पर पीटर्स रहे। इन्होंने 84.75 मीटर थ्रो फेंका। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नीरज अब 30 जून को डायमंड लीग के स्टॉकहॉम लेग में हिस्सा लेंगे।
खेल मंत्री ने किया ट्वीट
नीरज की इस उपलब्धी में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर(Sports Minister Anurag Thakur) ने ट्वीट किया है। ट्वीट कर उन्होंने नीरज को गोल्ड जीतने पर बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने लिखा- नीरज को सोना मिला है,उन्होंने फिर से कर दिखाया है। शानदार चैंपियन।