ऑस्ट्रेलियन ओपन: जोकोविच, फेडरर नहीं होंगे, बिग थ्री की जिम्मेदारी इनके पास

author-image
एडिट
New Update
ऑस्ट्रेलियन ओपन: जोकोविच, फेडरर नहीं होंगे, बिग थ्री की जिम्मेदारी इनके पास

मेलबर्न. साल का पहला टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन आज यानी 17 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसमें टेनिस का सबसे बड़ा खिलाड़ी नहीं खेल रहा, वह वापस लौट चुका है। इस बार सर्बिया के नोवाक जोकोविच (Serbia Noak Djokovic) का जादू देखने को नहीं मिलेगा। कोरोना वैक्सीन को लेकर विवाद के बाद जोकोविच का वीजा रद्द (Djokovic Visa Cancelled) कर दिया गया था। इसके खिलाफ उन्होंने कोर्ट में अपील की थी, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। कोर्ट ने अपील खारिज दी। इस तरह अब टेनिस के 'बिग थ्री' रोजर फेडरर (Roger Federer), नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल (Rafael Nadal) में से दो खिलाड़ी इस बार नहीं खेलेंगे। जोकोविच और फेडरर के नहीं होने से 'बिग थ्री' के वर्चस्व को बरकरार रखने की जिम्मेदारी राफेल नडाल के ऊपर है।





ऑस्ट्रेलिया से वापसी जोकोविच के करियर के लिए एक बड़ा झटका है। ऑस्ट्रेलिया के सख्त वीजा नियमों के तहत अब उन्हें अगले 3 साल तक वीजा नहीं मिलेगा। हालांकि, सरकार चाहे तो उन्हें राहत दे सकती है।





जोकोविच के नाम सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब: ऑस्ट्रेलियन ओपन में 'बिग थ्री' की बादशाहत की शुरुआत स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने की थी। वे पहली बार 2004 में यहां चैंपियन बने थे। उन्होंने फाइनल में रूस के मरात साफिन को हराया था। 2004 में चैंपियन बनने के बाद फेडरर ने 2006, 2007, 2010, 2017 और 2018 में इस खिताब को अपने नाम किया था।





'बिग थ्री' में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी नोवाक जोकोविच थे। उन्होंने 2008 के फाइनल में फ्रांस के जो-विलफ्रेड सोंगा को हराया था। जोकोविच ने उसके बाद 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020 और 2021 में ट्रॉफी अपने नाम की। वे इस बार अपने खिताब को डिफेंड नहीं कर पाएंगे। जोकोविच सबसे ज्यादा बार 9 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले खिलाड़ी हैं।





नडाल 13 साल से नहीं जीते: राफेल नडाल को देखें तो वे पहली बार 2009 में यहां चैंपियन बने थे। नडाल ने फाइनल में फेडरर को हराया था। पहली बार खिताब जीतने के बाद नडाल को दूसरी बार चैंपियन बनने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वे खिताब के इस सूखे को खत्म कर 'बिग थ्री' के वर्चस्व को कायम रखना चाहेंगे।





इतिहास रच पाएंगे नडाल?: फेडरर के पास 20 ग्रैंड स्लैम हैं। उनके साथ पहले पायदान पर जोकोविच और नडाल भी हैं। दोनों ने 20-20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। जोकोविच को अब फ्रेंच ओपन तक फेडरर को पीछे करने के लिए इंतजार करना होगा।





इस बार चैंपियन का दावेदार?: जोकोविच के नहीं होने पर मेंस सिगल्स का टाइटल जीतने के सबसे बड़े दावेदारों की बात करें तो रूस के दानिल मेदवेदेव पहले पायदान पर हैं। वे दुनिया के नंबर-2 खिलाड़ी हैं। वे पिछले साल यूएस ओपन विनर थे। नंबर 3 रैंकिंग पर जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव, नंबर 4 ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास, नंबर 5 रूस के आंद्रे रूबलेव और नंबर 6 नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने की रेस में सबसे आगे हैं।





जोकोविच की चौंकाने वाली विदाई, केस में क्या हुआ:







  • 5 जनवरी- जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने सुबह 11.30 बजे मेलबर्न पहुंचे। पूरी रात उन्हें एयरपोर्ट के रूम में हिरासत में रखा गया।



  • 6 जनवरी- वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट ना होने के चलते उनका वीजा रद्द कर दिया गया।


  • 7 जनवरी- उन्हें एक होटल में डिटेन किया गया, जहां पहले से अलग-अलग देशों के 32 लोग थे। इसी दिन जोकोविच ने कोर्ट में ऑस्ट्रेलिया सरकार के खिलाफ अपील की।


  • 10 जनवरी- जोकोविच ऑस्ट्रेलिया सरकार के खिलाफ केस जीते, डिटेंशन सेंटर यानी होटल से बाहर निकलने की इजाजत मिली।


  • 11 जनवरी- ये खबरें आईं कि जोकोविच ने अपनी गलत ट्रैवल हिस्ट्री बताई।


  • 12 जनवरी- जोकोविच ने इंस्टाग्राम पर बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बावजूद वे जर्नलिस्ट्स से मिले और गलत ट्रैवल हिस्ट्री बताई।


  • 13 जनवरी- ऑर्गनाइजर्स ने जोकोविच को ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने की परमिशन दे दी।


  • 14 जनवरी- जोकोविच का वीजा ऑस्ट्रेलिया सरकार ने दोबारा रद्द कर दिया। उन्हें पब्लिक डेंजर बताकर दोबार डिटेन कर लिया गया।


  • 16 जनवरी- जोकोविच केस की दोबारा सुनवाई हुई। वे हार गए और ऑस्ट्रेलिया से उन्हें बाहर भेज दिया गया।




  • Novak Djokovic नोवाक जोकोविच Rafael Nadal राफेल नडाल टेनिस टूर्नामेंट australian open Roger Federer ऑस्ट्रेलियन ओपन Tennis Tournament Djokovic Visa रोजर फेडरर जोकोविच वीजा