लगातार 10वीं बार IPL में अपना पहला मैच हारी मुंबई, दिल्ली ने 4 विकेट से पीटा

author-image
rahulk kushwaha
एडिट
New Update
लगातार 10वीं बार IPL में अपना पहला मैच हारी मुंबई, दिल्ली ने 4 विकेट से पीटा

स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस (mumbai indians) का पहला मैच और नतीजा हार। ये सिलसिला पिछले 10 सीजन से जारी है। आईपीएल के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (delhi capitals) ने मुंबई को 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने लगातार 10वीं बार आईपीएल में अपना ओपनिंग मैच गंवाया है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पिछले 10 सालों से आईपीएल में विजयी शुरुआत नहीं कर पाई है। साल 2013 से मुंबई इंडियंस आईपीएल के हर सीजन में अपना पहला मैच हार रही है। हालांकि खराब शुरुआत के बाद मुंबई जल्द ही लय हासिल कर लेती है।


— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2022



ललित, अक्षर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 178 रन का टारगेट दिया था। एक समय पर दिल्ली की टीम 104 रन पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसा लग रहा था कि मैच मुंबई की मुट्ठी में आ ही गया है। लेकिन ललित यादव और अक्षर पटेल ने धुआंधार बल्लेबाजी करके मुंबई के हाथों से मैच छीन लिया। दोनों ने सिर्फ 30 गेंद पर 75 रन की पार्टनरशिप की। ललित यादव ने नाबाद 48 और अक्षर पटेल ने नाबाद 38 रन बनाए।



ईशान किशन की पारी काम नहीं आई: टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। ईशान ने नाबाद 81 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी मुंबई इंडियंस के काम नहीं आई। रोहित शर्मा ने 41 और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 22 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से चाइनामैन कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके। कुलदीप यादव मैन ऑफ द मैच रहे।


— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2022


delhi beat mumbai Rishabh Pant MI vs DD आईपीएल 2022 दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस rohit sharma Kuldeep Yadav Mumbai Indians Delhi Capitals Mumbai V/s Delhi Ishan Kishan lalit yadav IPL 2022 4 wickets mumbai opening match lost Axar Patel