IPL: चेन्नई के कोलकाता को हराते ही धोनी के पास कॉल आया, कौन था बधाई देने वाला?

author-image
एडिट
New Update
IPL: चेन्नई के कोलकाता को हराते ही धोनी के पास कॉल आया, कौन था बधाई देने वाला?

15 अक्टूबर को इंडियन प्रीमियर लीग-2021 (IPL) के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने चौथी बार खिताब अपने नाम कर लिया था। महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 27 रन से हराया था। मैच खत्म होने के बाद धोनी और टीम के अन्य खिलाड़ी ग्राउंड पर ही रहे। इस बीच धोनी किसी से फोन (Mobile) पर बात करते दिखे, जिसकी सोशल मीडिया काफी रही।दरअसल, जब फाइनल मैच खत्म हुआ, तब धोनी मैदान पर सभी खिलाड़ियों और अपने परिवार (Family) के साथ मौजूद थे। इसी बीच CSK के स्टाफ के एक व्यक्ति ने धोनी को फोन दिया और माही तुरंत ही फोन पर बात करने लगे। धोनी की ये फोटो वायरल भी हुई।

कई तरह के कयास

सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग फोन पर धोनी की बातचीत के कयास लगाने लगे। किसी ने कहा कि धोनी को CSK के मालिक एन. श्रीनिवासन का फोन आया तो किसी ने लगा कि माही को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया।  

अगले साल भी चेन्नई के लिए खेलेंगे धोनी?

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की उम्र 40 साल हो गई है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या अगले साल धोनी बतौर खिलाड़ी CSK के साथ जुड़ेंगे। खुद धोनी ने कहा कि उन्होंने अभी कुछ छोड़ा नहीं है। सबकुछ आने वाले ऑक्शन और नए नियमों पर निर्भर करता है।

उधर, CSK से जुड़े सूत्रों की मानें तो अभी पूरी नजर रिटेंशन पॉलिसी पर है। अगर इजाजत मिली हो तो CSK सबसे पहले धोनी को ही रिटेन (Retain) करेगी। सूत्रों का तो ये भी कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी के बिना नहीं हो सकती। CSK और धोनी का साथ आईपीएल की शुरुआत से ही रहा है। जब बीच में दो साल के लिए CSK बैन थी, सिर्फ तब धोनी पुणे की टीम से खेले थे। 

victory लोगों ने लगाए कयास किसने दी बधाई IPL जीत के बाद धोनी का फोन आईपीएल में धोनी की जीत assumption CSK MS Dhoni call The Sootr kkr
Advertisment