टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज दोपहर 2 बजे फेसबुक पर करेंगे बड़ा धमाका? फैंस में मची हलचल

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज दोपहर 2 बजे फेसबुक पर करेंगे बड़ा धमाका? फैंस में मची हलचल

DELHI. महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 25 सितंबर को फेसबुक पर लाइव आएंगे। इस बात की जानकारी धोनी ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। इसके बाद से फैंस कयास लगा रहे है कि धोनी लाइव आकर कुछ धमाल करने वाले है। एमएस धोनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- मैं आपके साथ एक खबर शेयर करूंगा। मैं 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे लाइव आकर ये जानकारी दूंगा। उम्मीद करता हूं कि आप सब वहां होंगे। 





DHONI





क्या IPL 2023 है धोनी का आखिरी टूर्नामेंट?





धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्हें संन्यास लिए 2 साल हो गए है। वह अभी सिर्फ आईपीएल में खेलते है। अब उनके लाइव आने की जानकारी मिलने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहा है कि शायद आईपीएल 2023 धोनी का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। हालांकि ऐसा होता है या नहीं इस बात का खुलासा दोपहर 2 बजे हो जाएगा। धोनी के लाइव आने की जानकारी पर फैंस तरह-तरह के प्रतिक्रियाएं कर रहे है।  





धोनी ने तोड़े हैं कई रिकॉर्ड 





धोनी ने कई रिकॉर्ड तोड़े है। वे दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को आउट करने वाले विकेटकीपर हैं। धोनी ने 350 मैचों में 444 बार खिलाड़ियों को आउट किया है। बता दें धोनी अक्सर अपने फैसलों से फैंस को चौंकाते हैं। उन्होंने 2 साल पहले अचानक 15 अगस्त की शाम को इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट कर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। इससे पहले 2014 में भी उन्होंने टेस्ट की कप्तानी भी बीच सीरीज में ही छोड़ दी थी। 







View this post on Instagram

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)



Mahendra Singh Dhoni महेंद्र सिंह धोनी Mahendra Singh Dhoni will come live महेंद्र सिंह धोनी आएंगे लाइव