नीलामी कराते ह्यू एडमीड्स गिरे; श्रेयस 12.25 करोड़ और हर्षल 10.75 करोड़ में बिके

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
नीलामी कराते ह्यू एडमीड्स गिरे; श्रेयस 12.25 करोड़ और हर्षल 10.75 करोड़ में बिके

बेंगलुरु. शनिवार यानी 12 फरवरी को बेंगलुरु में आईपीएल (IPL 2022) के लिए नीलामी चल रही थी। इसी दौरान एक बड़ी घटना हो हुई। ऑक्शन की एंकरिंग कर रहे ह्यू एडमीड्स अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। ब्रिटेन के रहने वाले ह्यू को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया। इसके बाद ऑक्शन को तुरंत रोक दिया गया।







Hugh



आईपीएल की नीलामी कराते ह्यू एडमीड्स अचानक गिर पड़े। उस समय वे श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के लिए बोली लगवा रहे थे। 







2500 ऑक्शन करा चुके हैं ह्यू: ह्यू फाइन आर्ट, क्लासिक और चैरिटी के ऑक्शन एक्सपर्ट हैं। वह 35 साल से भी लंबे समय से ऑक्शन करा रहे हैं और अब तक दुनियाभर में 2500 से ज्यादा ऑक्शन करा चुके हैं। वह चैरिटी ऑक्शन के लिए दुबई, हॉन्गकॉन्ग, कैसाब्लांका, न्यूयॉर्क, मुंबई, मोंटे कार्लो, लॉस एंजिल्स और टोक्यो समेत 30 से ज् शहरों में जा चुके हैं।





ऑप्शन में कौन-कैसा बिका: श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर (KKR) ने खरीदा। श्रेयस पहले दिल्ली कैपिटल्स से खेलते थे। हर्षल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा। हर्षल की बेस प्राइस 2 करोड़ थी। वे पहले भी बेंगलुरु से खेलते थे। नीलामी में अब तक सबसे ज्यादा फायदा हुआ पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान फॉफ डु प्लेसी को हुआ। उन्हें 7 करोड़ में RCB ने खरीदा। उनकी वैल्यू में 337% इजाफा हुआ।



Hugh Edmeades नीलामी आईपीएल 2022 Auction BCCI श्रेयस अय्यर बेंगलुरु Bengaluru हर्षल पटेल केकेआर आरसीबी ह्यू एडमीड्स Shreyas Aiyyar rcb kkr IPL 2022 Harshal Patel