IPL 2022: मुंबई से जीतने के बाद लखनऊ पर जुर्माना, स्लो ओवर रेट की वजह से फाइन

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
IPL 2022: मुंबई से जीतने के बाद लखनऊ पर जुर्माना, स्लो ओवर रेट की वजह से फाइन

SPORTS DESK. लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2022 के 37वें मुकाबले मुंबई इंडियंस के खिलाफ में जीत दर्ज की। इस जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स पर जुर्माना लगाया गया है। कप्‍तान केएल राहुल पर इस बार डबल जुर्माना लगा। पिछली बार भी मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद ही राहुल को सजा मिली थी.





दरअसल केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस पर आईपीएल 2022 की अपनी 5वीं जीत दर्ज की। जीत के बाद लखनऊ की पूरी टीम को सजा मिली। मुंबई इंडियंस के खिलाफ स्‍लो ओवर रेट के कारण केएल राहुल पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जबकि प्‍लेइंग इलेवन के बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपए या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।









पहले भी मुंबई के खिलाफ लगा था जुर्माना





बीते दिनों मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही आईपीएल के 26वें मुकाबले के बाद भी राहुल पर स्‍लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। इस सीजन में लखनऊ ने पहली बार ऐसा किया था, इसीलिए कप्‍तान पर 12 लाख रुपए का फाइन लगा, लेकिन दूसरी बार उल्‍लंघन पर अब राहुल पर 24 लाख रुपए का फाइन लगाया गया।









RCB से मैच के बाद भी लगा था जुर्माना





कुछ दिन पहले भी लखनऊ के कप्‍तान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों हार मिलने के बाद मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा था। उन्‍हें ये सजा मैच के दौरान आचार संहिता के उल्‍लंघन के लिए मिली थी। इस मैच में लखनऊ ने निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे। 





कप्‍तान केएल राहुल ने 62 गेंदों पर नाबाद 103 रन की पारी खेली। हालांकि लखनऊ का कोई और बल्‍लेबाज चल नहीं पाया। जवाब में मुंबई इंडियंस निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना पाई। मुंबई के लिए सबसे ज्‍यादा 39 रन कप्‍तान रोहित शर्मा ने बनाए थे।



आईपीएल न्यूज Lucknow beat Mumbai आईपीएल 2022 लखनऊ की टीम पर लगा जुर्माना लखनऊ बनाम मुंबई इंडियन IPL News केएल राहुल पर जुर्माना Lucknow team fined Lucknow vs Mumbai Indian लखनऊ ने मुंबई को हराया KL Rahul fined IPL 2022