शानदार जीत के बाद DC को लगा बड़ा झटका, सीजन से बाहर हो सकता है ये प्लेयर

author-image
sootr editor
एडिट
New Update
शानदार जीत के बाद DC को लगा बड़ा झटका, सीजन से बाहर हो सकता है ये प्लेयर

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) चोटिल हो गए हैं। चोटिल होने के कारण अब इस आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनकी उपलब्धता संदिग्ध हो गई है। 



फिलहाल पाकिस्तान दौरे पर हैं मार्श: ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श इस समय पाकिस्तान में हैं। वह टीम के साथ आगामी वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटे थे। सोमवार को अभ्यास के दौरान उन्हें कूल्हे में चोट का सामना करना पड़ा था। ताजा जानकारी के मुताबिक वे पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से लगभग बाहर हो गए हैं।



नीलामी में 6.5 करोड़ में बिके थे मार्श: फरवरी में हुई आईपीएल की मेगा नीलामी में मिशेल मार्श को दिल्ली कैपिटल्स ने मोटी कीमत पर खरीदा था। कई टीमों की होड़ के बाद दिल्ली ने मार्श 6.5 करोड़ रुपए अदा कर अपने दल में शामिल किया था। अब अहम मौके पर मार्श का अनफिट होना फ्रेंचाइजी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। टीम का बॉलिंग अटैक पहले के मुकाबले काफी कमजोर हो चुका है। 



मिचेल मार्श की फॉर्म गजब है: मिचेल मार्श ने हाल ही में बिग बैश लीग में 85 से ज्यादा की औसत से 255 रन बनाए थे। टी20 वर्ल्ड कप में मार्श ने 60 से ज्यादा की औसत से 185 रन बनाए। दोनों ही टूर्नामेंट में इस खिलाड़ी ने अपनी टीम को चैंपियन बनाया। यही वजह है कि दिल्ली ने इस खिलाड़ी पर बड़ा दांव लगाया। मिचेल मार्श का वैसे चोटों से पुराना नाता है। साल 2017 में ये खिलाड़ी कमर में खिंचाव के चलते राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम से बाहर हो गया था। इसके बाद अगले चार सालों में इस खिलाड़ी की कंधे और टखने की भी सर्जरी हुई। साल 2020 में आरसीबी टीम में शामिल मार्श पहले ही मैच में चोट खा बैठे थे। इसके बाद वो आईपीएल से ही बाहर हो गए। 


मिशेल मार्श IPL दिल्ली कैपिटल्स IPL 2022 Update इंडियन प्रीमियर लीग Delhi Capitals Aaron Finch Indian Premier League IPL 2022 Australia Vs Pakistan mitchell marsh