IPL 22 का आज से आगाज, 65 दिन में 74 मैच, जानें टीम और उनकी संभावनाएं

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
IPL 22 का आज से आगाज, 65 दिन में 74 मैच, जानें टीम और उनकी संभावनाएं

मुंबई. आज यानी 26 मार्च से फटाफट क्रिकेट का महाकुंभ शुरू हो रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 10 टीमों के साथ भारत में अपना रंग बिखेरने के लिए तैयार है। देश में कोरोना की स्थिति काबू में होने के बाद क्रिकेट प्रेमी 2019 के बाद पहली बार स्टेडियम जाकर मैचों का लुत्फ ले सकेंगे। आईपीएल के सभी मैच भारत में खेले जाएंगे। स्टेडियम की कैपेसिटी के 25% दर्शक ही मैच देखने के लिए जा पाएंगे। दो नई टीम के जुड़ने से कुल मैचों की संख्या 60 से बढ़कर 74 हो गई है। टूर्नामेंट दो महीने से भी ज्यादा समय तक चलेगा। आइए टीमों के बारे में जानते हैं....



1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कमान रवींद्र जडेजा को सौंप दी है। धोनी सीजन में इस बार बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज खेलते नजर आएंगे। टीम 4 खिताब जीत चुकी है और उसकी नजर 5वीं बार चैंपियन बनने पर है।



2. मुंबई इंडियंस (MI): आईपीएल की सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडियंस एक बार फिर से खिताब जीतने के लिए उतरेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने सबसे ज्यादा 5 टाइटल अपने नाम किए हैं। इस बार रोहित की टीम छठी बार चैंपियन बनने के लिए उतरेगी।



3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): आईपीएल की बड़ी टीमों में शामिल आरसीबी अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी। इस बार विराट कोहली कप्तानी करते नजर नहीं आएंगे। उन्होंने खुद ही कैप्टेंसी छोड़ दी थी। टीम की कमान फाफ डुप्लेसी संभालेंगे।



4. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): 2016 में चैंपियन बनने वाली सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल में छुपा रुस्तम माना जाता है। टीम को हमेशा लोग कमतर आंकते हैं, लेकिन ये चौंकाते हुए आगे बढ़ जाती है। अब टीम के साथ डेविड वॉर्नर नहीं होंगे। केन विलियमसन कप्तानी करेंगे।



5. लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG): ये आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी है। इससे सबको काफी उन्मीदें हैं। कागज पर टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। केएल राहुल कप्तान तो दो बार आईपीएल जीतने वाले गौतम गंभीर टीम के मेंटर हैं।



6. पंजाब किंग्स (PK): आईपीएल की सबसे अनलकी टीम कही जानी वाली पंजाब किंग्स ने एक बार फिर से कप्तान बदला है। मयंक अग्रवाल टीम के कप्तान बनाए गए हैं। पिछले दो सीजन में कप्तान रहने वाले केएल राहुल ने टीम का साथ छोड़ दिया है।



7. कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR): दो बार आईपीएल जीतने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स ने एक बार फिर से अपना कप्तान बदला। 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक ले जाने वाले श्रेयस अय्यर टीम के कप्तान होंगे। फ्रेंचाइजी को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।



8. राजस्थान रॉयल्स (RR): 2008 में चैंपियन बनने वाली राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछले कुछ सीजन ठीक नहीं रहे। युवा कप्तान संजू सैमसन पर फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर से भरोसा जताया है। अब देखना है कि उनकी कप्तानी में टीम कैसा परफॉर्म कर पाती है।



9. गुजरात टाइटंस (GT): आईपीएल की दूसरी नई टीम गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या है। वे खुद को साबित करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। पिछले कुछ महीनों से हार्दिक चोटिल चल रहे हैं। अगर हार्दिक फॉर्म में आ गए तो गुजरात की टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आएगी।



10. दिल्ली कैपिटल्स (DC): पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ तक पहुंचाने वाले युवा कप्तान ऋषभ पंत इस बार भी कमाल दिखाना चाहेंगे। पंत तेज-तर्रार बैटर हैं और कागजों पर उनकी टीम भी काफी आक्रामक दिख रही है। उनके पास रिकी पोंटिंग जैसा कोच है।

 


फटाफट क्रिकेट आईपीएल 22 Fatafat Cricket IPL 22 BCCI क्रिकेट Mahendra Singh Dhoni rohit sharma virat kohli बीसीसीआई CSK Cricket रोहित शर्मा विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी rcb
Advertisment