टीम इंडिया के बाद IPL से भी बाहर हुआ ये खिलाड़ी, करियर पर संकट के बादल

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
टीम इंडिया के बाद IPL से भी बाहर हुआ ये खिलाड़ी, करियर पर संकट के बादल

Mumbai. आइपीएल (IPL) 2022 के 25वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स हार गई। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने स्टार खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे को बाहर निकाल दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स का यह खिलाड़ी टीम इंडिया से पहले ही बाहर चल रहा है। ऐसे में उनके करियर पर खतरा मंडरा रहा है।  



IPL में फ्लॉप चल रहे रहाणे



SRH के खिलाफ श्रेयस ने अजिंक्य को मौका ना देते हुए आरोन फिंच को उतारा। श्रेयस ने अजिंक्य की जगह आरोन फिंच को मौका ना देते हुए दिया है। अजिंक्य IPL 2022 में कुछ खास नहीं नहीं कर पाए। वह रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं, इतना तक की वह क्रीज पर ही टिक नहीं पा रहे हैं। पहले मैच के अलावा अजिंक्य टूर्नामेंट में अबतक फ्लॉप ही साबित हुए हैं।  



वापसी के लिए जूझते रहाणे



अजिंक्य टीम इंडिया से पहले ही बाहर चल रहे हैं। सिलेक्टर्स ने उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भी कोई मौका नहीं दिया था। यहां तक की अजिंक्य से टीम की इंडिया की उपकप्तानी भी ले ली गई। एक्सपर्ट का अनुमान था कि अजिंक्य आईपीएल IPL 2022 में एक कमाल का खेल कर टीम इंडिया में वापसी करेंगे। अजिंक्य  IPL 2022  में फ्लॉप साबित हुए हैं। जिसके कारण उनके टीम इंडिया में वापस आने की उम्मीद कम नजर आ रही है। अजिंक्य, टीम इंडिया की बल्लेबाजी क्रम का एक मजबूत हिस्सा थे, लेकिन सही प्रदर्शन नहीं देने की वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया। अजिंक्य केकेआर टीम की प्लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं बना पा रहे हैं। उनके करियर में संकट के बादल मंडरा रहे है।  


IPL टीम इंडिया क्रिकेट श्रेयस अय्यर सनराइजर्स हैदराबाद अजिंक्य रहाणे Ajinkya Rahane Sunrisers Hyderabad Cricket Shreyas Iyer Team India आइपीएल कोलकाता नाइट राइडर्स करियर पर खतरा आरोन फिंच Aaron Finch kolkata knight riders