204 खिलाड़ी बिके, 551 करोड़ खर्च; रैना और शाकिब अनसोल्ड, जानें किसे कितना मिला

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
204 खिलाड़ी बिके, 551 करोड़ खर्च; रैना और शाकिब अनसोल्ड, जानें किसे कितना मिला

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 की बोली खत्म हो गई है। 137 इंडियन क्रिकेटर समेत 204 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इनमें 67 खिलाड़ी विदेशी थे। ईशान किशन इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं दीपक चाहर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। लियाम लिविंगस्टोन सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे। उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, सीएसके के धुरंधर बल्लेबाज सुरैश रैना को किसी टीम ने नहीं खरीदा। इसके अलावा बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन इस सीजन में अनसोल्ड रहे। वहीं, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदा है। 





पहले दिन की बोली: मेगा ऑक्शन पहले दिन कुल 74 खिलाड़ी बिके थे। जिसमें ईशान किशन सबसे महंगे बिके। ईशान को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदकर अपने टीम के साथ फिर से जोड़ा था। सात खिलाड़ियों को 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत मिली। लखनऊ ने सबसे ज्यादा 52.10 करोड़ रुपए खर्चे तो वहीं दिल्ली और हैदराबाद ने सबसे अधिक 13-13 खिलाड़ियों को खरीदा। 





ऑर्चर पर मुबंई का दांव: इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में बड़ा दांव लगाया है। मुंबई ने चोटिल और अनफिट आर्चर को भरी भरकम राशि के साथ अपनी टीम में जोड़ा। मुंबई ने आर्चर को उनकी दो करोड़ रुपए की बेस प्राइस के बदले चार गुना अधिक कीमत यानी आठ करोड़ रुपए में खरीदा।  







— IndianPremierLeague (@IPL) February 13, 2022





यंग बिग्रेड पर भी बरसा पैसा: अंडर-19 टीम के कप्तान यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपए में खरीद लिया। ढुल के लिए दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर देखने को मिली। पंजाब ने 45 लाख रुपए तक बोली लगाई। दिल्ली ने पांच लाख ज्यादा देते हुए यश ढुल को 50 लाख में अपनी टीम में शामिल कर लिया। वहीं, अंडर 19 वर्ल्डकप में छक्का मारकर जिताने वाले राज बावा को खरीदने में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने भी दिलचस्पी दिखाई। सनराइजर्स ने राज बावा के लिए 1.40 करोड़ रुपए की बोली लगाने के बाद खुद को अलग कर लिया। वहीं, मुंबई ने 1.90 करोड़ रुपए की बोली लगाई। पंजाब किंग्स ने सबसे ज्यादा दो करोड़ रुपए में राज बावा को खरीद लिया।





ये खिलाड़ी इतने में बिके







  • ग्लेन फिलिप्स- 1.50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद



  • टिम सिफर्ट- 50 लाख, दिल्ली कैपिटल्स


  • फजलाह फरुखी- 50 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद


  • अर्थव ताइडे- 20 लाख, पंजाब किंग्स


  • रमनदीप सिंह- 20 लाख, मुंबई इंडियंस


  • मयंक यादव- 20 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स


  • भानुका राजपक्षे- 50 लाख, पंजाब किंग्स


  • लुंगी नगीदी- 50 लाख, दिल्ली कैपिटल्स


  • कर्ण शर्मा- 50 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु


  • कुलदीप सेन- 20 लाख, राडस्थान रॉयल्स


  • एलेक्स हेल्स- 1.5 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स


  • इवेन लुइस- 2 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स


  • डेविड मिलर- 3 करोड़, गुजरात टाइटन्स


  • सैम बिलिंग्स- 2 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स


  • ऋद्धिमान साहा- 1.90 करोड़, गुजरात टाइटन्स


  • मैथ्यू वेड- 2.40 करोड़, गुजरात टाइटन्स


  • सी. हरि निशाथ- 20 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स


  • अनमोल प्रीत सिंह- 20 लाख, मुंबई इंडियंस


  • एन. जगदीशन- 20 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स


  • विष्णु विनोद- 50 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद


  • क्रिस जॉर्डन- 3.60 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स


  • लुंगी नगीदी- 50 लाख, दिल्ली कैपिटल्स


  • कर्ण शर्मा- 20 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स


  • काइल मायर्स- 50 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स


  • शशांक सिंह- 20 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद 


  • अंश पटेल- 20 लाख, पंजाब किंग्स


  • अरुणय सिंह- 20 लाख, राजस्थान रॉयल्स


  • अशोक शर्मा- 55 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स


  • ऋतिक चटर्जी- 20 लाख, पंजाब किंग्स


  • प्रथम सिंह- 20 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स


  • अभिजीत तोमर- 40 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स


  • प्रदीप सांगवान- 20 लाख, गुजरात टाइटन्स


  • रविकुमार समर्थ- 20 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद


  • चामिका करुणारत्ने- 50 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स


  • बाबा इंदरजीत- 20 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स


  • अनीश्वर गौतम- 20 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु


  • आयुष बदौनी- 20 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स



     




  • आईपीएल ऑक्शन IPL IPL auction ipl season 2022 secend round खिलाड़ियों की बोली players auction ipl auction 2022 ipl mega auction Cricket आईपीएल