इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन के लिए 8 टीमों में से 7 ने अपने खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। क्रिकइंफो ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट भी जारी की है। धोनी, कोहली और विलियम्सन जैसे स्टार खिलाड़ियों को उनकी टीम ने अपने साथ रखा है।
पूरी लिस्ट यहां देखें
- चेन्नई सुपर किंग्स- रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड, मोईन अली
कोलकाता नाइट राइडर्स- सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर
सनराइजर्स हैदराबाद- केन विलियम्सन
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल
दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, एनरिक नोर्त्या
राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन
रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब किंग्स अपने किसी भी पुराने खिलाड़ी को अपने साथ नहीं रख रही है। हालांकि रिटेन को लेकर अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
रिटेंशन का आज आखिरी दिन
आईपीएल के नए सीजन (IPL 2022) के लिए नीलामी प्रक्रिया अब करीब आती जा रही है।मंगलवार यानी आज खिलाड़ियों को रिटेन करने का आखिरी दिन है। सभी टीमों को अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट 30 नवंबर तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सौंपनी होगी। IPL 2022 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। इस बार दो नई टीमें भी जुड़ेंगी। हर टीम कुल 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का खर्च 42 करोड़ होगा।
खिलाड़ी रिटेन करने पर देने होंगे 90 करोड़ रुपए
सभी फ्रेंचाइजीज को टीम बनाने के लिए अपने पर्स से 90-90 करोड़ रुपए ही खर्च करने की अनुमति दी गई है पहले से मौजूद आठों टीमों को आज रिटेन किए जाने वाले 4 खिलाड़ियों के नाम सौंपने हैं। वहीं दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद एक से 25 दिसंबर के दौरान तीन-तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती हैं।
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
https://bit.ly/thesootrapp
द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:
">Facebook | Twitter | Instagram | Youtube