IND vs SA पहला टेस्ट: टीम इंडिया 113 रनों से जीती, सेंचुरियन में ये पहली कामयाबी

author-image
एडिट
New Update
IND vs SA पहला टेस्ट: टीम इंडिया 113 रनों से जीती, सेंचुरियन में ये पहली कामयाबी

सेंचुरियन. भारतीय टीम ने 30 दिसंबर को साउथ अफ्रीका को 113 रनों से हरा दिया। अश्विन ने लुंगी एनगिडी को पुजारा के हाथों कैच कराकर भारत को जीत दिलाई। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 327 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफ्रीका की पहली पारी 197 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में भारत ने 174 रन बनाए और अफ्रीका के सामने 305 रन का टारगेट रखा। इसका पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम 191 रन पर सिमट गई और भारत ये मैच 113 रन से जीत गया। भारत के लोकेश राहुल ने इस मैच में 146 रन बनाए। वहीं मोहम्मद शमी ने 8 विकेट चटकाए। अफ्रीका के लिए कप्तान डीन एल्गर ने 78 और टेम्बा बवुमा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। लुंगी एनगिडी ने 8 विकेट झटके।

भारत की सेंचुरियन पर पहली जीत

सेंचुरियन ग्राउंड पर भारत की ये पहली जीत है। इससे पहले भारत ने सेंचुरियन (Centurion) ग्राउंड पर दो टेस्ट खेले। दोनों मैचों में टीम इंडिया ने करारी मात खाई। 2010 में भारत को पारी और 25 रन तो 2018 में 135 रन से हार मिली थी।

साउथ अफ्रीका पर लगातार 5वीं जीत

साउथ अफ्रीका को भारत ने लगातार 5 टेस्ट मैचों में हराया।

कब कहां कितने रन से हराया
24-27 जनवरी 2018 जोहानेसबर्ग SA को 63 रन से हराया
2-6 अक्टूबर 2019 विशाखापट्टनम SA को 203 रन से हराया
10-13 अक्टूबर 2019 पुणे SA को पारी और 137 रन से हराया
19-22 अक्टूबर 2019 रांची SA को पारी और 202 रन से हराया
26-30 दिसंबर 2021 सेंचुरियन SA को 113 रन से हराया

साउथ अफ्रीका में इतिहास रचने पर नजर

अब टीम टीम की नजर साउथ अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने पर है। यदि टीम इंडिया सीरीज का दूसरा टेस्ट भी जीतती है, तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से जोहानेसबर्ग में खेला जाएगा। यह मैच जीतने की प्रबल संभावना है, यहां खेले गए पिछले टेस्ट में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को करारी मात दी थी।

भारतीय टीम की साउथ अफ्रीका में 8वीं टेस्ट सीरीज

टीम इंडिया ने अब तक साउथ अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती। भारत ने अब तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसी के घर में 7 द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खेलीं, जिनमें से एक में भी सफलता हासिल नहीं की। 6 बार मेजबान टीम ने ही बाजी मारी, एक बार 2010 में सीरीज ड्रॉ रही थी। पिछली बार 2018 में साउथ अफ्रीका ने मेहमान भारतीय टीम को 2-1 से हराया था। भारतीय टीम की साउथ अफ्रीका में यह 8वीं टेस्ट सीरीज है।

द सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

भारत India विराट कोहली virat kohli South Africa साउथ अफ्रीका The Sootr Centurion डीन एल्गर First Test Match Dean Elgar पहला टेस्ट सेंचुरियन उछाल लेती पिच