अश्विन ने तोड़ा कपिल का रिकॉर्ड, लंका को फॉलोऑन, भारत जीत से 3 विकेट दूर

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
अश्विन ने तोड़ा कपिल का रिकॉर्ड, लंका को फॉलोऑन, भारत जीत से 3 विकेट दूर

चंडीगढ़. भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया है। पहली पारी में श्रीलंका 174 पर ऑलआउट हो गई थी। श्रीलंका की तरफ से पाथुम निसांका 61 रन के स्कोर पर नाबाद रहे। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट चटकाए। आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह के खाते में 2-2 विकेट आए।



फॉलोऑन खेलते हुए श्रीलंका ने अभी तक 7 विकेट खोकर 130 रन बनाए हैं। लसिथ एम्बुलडेनिया और निरोशन डिकवेला क्रीज पर मौजूद हैं। मेहमान टीम अभी भी भारत से 279 रन पीछे हैं। टीम इंडिया की जीत तय है।



अश्विन ने तोड़ा कपिल का रिकॉर्ड: अश्विन भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे बॉलर बन गए हैं। मोहाली टेस्ट की दूसरी पारी में चरिथ असलंका (9) का विकेट लेने के साथ ही अश्विन ने ये रिकॉर्ड बनाया और कपिल देव (131 टेस्ट में 434 विकेट) का रिकॉर्ड तोड़ा। भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले (132 टेस्ट में 619 विकेट) के नाम पर दर्ज है।



जडेजा का भी रिकॉर्ड: मोहाली टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने भी रिकॉर्ड बनाया। वे एक टेस्ट मैच में शतक के अलावा एक पारी में 5 विकेट लेने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बने। अश्विन ने 3 बार ये उपलब्धि हासिल की है। अश्विन ने 2011 और 2016 में वेस्टइंडीज और 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया था। वीनू मांकड़ ने 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार ये कमाल किया था। वहीं, पॉली उमरीगर ने 1962 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट में शतक बनाने के अलावा 5 विकेट लिए थे।


श्रीलंका BCCI India-Srilanka Test series R Ashwin भारत क्रिकेट आर अश्विन rohit sharma virat kohli बीसीसीआई Cricket India srilanka रोहित शर्मा विराट कोहली Ravindra Jadeja रवींद्र जडेजा भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज