/sootr/media/post_banners/7ebdac59e2efd06ea22560774f5d1434b46da3192922c09c929772529b75096f.jpeg)
भारतीय अंडर-19 टीम एशिया कप चैम्पियन बन गई है। भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है।एशिया कप में भारत लगातार तीसरी बार चैंपियन बना है। वहीं ओवरऑल 8वीं बार अंडर-19 एशिया कप पर कब्जा जमाया।
भारत ने ऐसे लगाई लंका: लंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए। डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को 102 रन का लक्ष्य मिला और टीम इंडिया ने इसे एक विकेट खोकर 21.3 ओवर में हासिल कर लिया। बारिश की वजह से यह मैच 38 ओवर का हुआ। खास बात ये हैं कि भारत ने आज तक इस टूर्नामेंट के इतिहास में फाइनल मैच खेला है, तब-तब खिताबी जीत हासिल की है। हालांकि 2012 में मैच टाइ होने के चलते भारत और पाकिस्तान को जॉइंट विनर घोषित किया गया था।
भारत के सामने था 102 रन का लक्ष्य: टारगेट का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और ओपनर हरनूर सिंह 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अंगक्रिश रघुवंशी और शेख रशीद ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को दूसरा मौका नहीं दिया। दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 113 गेंदों पर 92 रन जोड़े और टीम को चैंपियन बनाकर ही मैदान से लौटे।