भारत ने 7वीं बार जीता एशिया कप, श्रीलंका को 8 विकेट से हराया; स्मृति मंधाना ने छक्का मारकर जिताया फाइनल

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
भारत ने 7वीं बार जीता एशिया कप, श्रीलंका को 8 विकेट से हराया; स्मृति मंधाना ने छक्का मारकर जिताया फाइनल

स्पोर्ट्स डेस्क. स्मृति मंधाना का छक्का और भारत की महिला क्रिकेट टीम ने 7वीं बार एशिया कप जीत लिया। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 8 विकेट से जीत हासिल की। भारतीय महिलाओं ने श्रीलंका को एशिया कप के फाइनल में 5वीं बार हराया। स्मृति मंधाना ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। श्रीलंका ने 66 रनों का टारगेट दिया था जिसे भारत ने 8.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। रेणुका सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। वहीं भारत की ही दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं।




— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) October 15, 2022



टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीता फाइनल



66 रन के आसान टारगेट को टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में 8.3 ओवर में हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों में 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। मंधाना ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 11 रन बनाए। शैफाली वर्मा ने 5 और जेमिमा 2 रन बनाकर पैवेलियन लौटीं। श्रीलंका की राणावीरा और कविशा ने 1-1 विकेट लिया।



सिर्फ 65 रन बना पाई श्रीलंका की टीम



श्रीलंकाई टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका का पहला विकेट 8 रन पर गिरा। कप्तान अटापट्टू रन आउट हुईं। दूसरी ओपनर अनुष्का भी रन आउट हो गईं। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। आलम ये रहा कि श्रीलंका की 9 बैटर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाईं। राणावीरा ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए। राणासिंघे ने 13 रन बनाए। 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका की टीम सिर्फ 65 रन बना पाई। रेणुका सिंह ने 3 विकेट झटके। गायकवाड़ और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट चटकाए।



भारत ने कब-कब जीता एशिया कप



भारतीय महिलाओं ने 2004 में श्रीलंका को हराकर ही पहली बार एशिया कप का खिताब जीता था। 2005, 2006 और 2008 में भी भारत ने श्रीलंका को हराकर ही एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। 2012 और 2016 में भारत ने पाकिस्तान को हराया था और अब 2022 में श्रीलंका को हराकर एशिया कप जीत लिया। भारत ने एशिया कप में श्रीलंका को 5वीं बार फाइनल में हराया।



एशिया कप-2022 में सबसे ज्यादा रन




  • जेमिमा रोड्रिग्स (भारत)    8 मैच    6 पारी    217 रन


  • हर्षिता मडावी (श्रीलंका)    8 मैच    8 पारी    202 रन

  • शैफाली वर्मा (भारत)        6 मैच    6 पारी    166 रन



  • एशिया कप-2022 में सबसे ज्यादा विकेट




    • दीप्ति शर्मा (भारत)    8 मैच    13 विकेट


  • इनोका राणावीरा (श्रीलंका)    8 मैच    13 विकेट

  • ओमिमा सोहेल (पाकिस्तान) 8 मैच    10 विकेट


  • india vs sri lanka Cricket News भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप जीता क्रिकेट की खबरें भारतीय महिलाओं ने 7वीं बार एशिया कप जीता भारत बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप 2022 india won asia cup 2022 womens asia cup final womens asia cup 2022