महेंद्र सिंह धोनी फिर बने CSK के कप्तान, सर जडेजा ने बीच IPL में छोड़ी कप्तानी

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
महेंद्र सिंह धोनी फिर बने CSK के कप्तान, सर जडेजा ने बीच IPL में छोड़ी कप्तानी

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2022 के 37 दिन बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक बार फिर चेन्नई की कमान संभालेंगे। रवींद्र जडेजा ने IPL के बीच में ही कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद CSK टीम मैनेजमेंट ने महेंद्र सिंह धोनी को दोबारा कप्तान बना दिया है।




— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 30, 2022



जडेजा पर उठ रहे थे सवाल



IPL 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद रवींद्र जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी। उनकी कप्तानी में टीम 8 में से 2 ही मैच में जीत दर्ज कर पाई। कप्तानी का दबाव जडेजा के खेल पर भी साफ नजर आ रहा था। वे बल्ले और गेंद से भी कोई कमाल नहीं कर पा रहे थे। CSK के मुताबिक रवींद्र जडेजा ने अपने खेल पर फोकस करने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। जडेजा ने धोनी से चेन्नई टीम का नेतृत्व करने का अनुरोध किया है। धोनी टीम के हित में खुद कप्तानी करते नजर आएंगे।



चौथी बार बदला CSK का कैप्टन



जडेजा के कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी दूसरी बार टीम की कमान संभालेंगे। 24 मार्च को धोनी ने जडेजा को कप्तानी सौंपी थी। जडेजा CSK के तीसरे कप्तान बने थे। चेन्नई के लिए महेंद्र सिंह धोनी 2008 से ही कप्तानी कर रहे थे। उन्होंने 213 मैचों में से टीम को 130 मैच जिताए थे। धोनी की कप्तानी में CSK 4 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है।



SRH के खिलाफ दिखेगा कैप्टन कूल का जलवा



IPL में CSK अपना अगला मैच 1 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी करते नजर आएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि 40 साल के महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी आईपीएल हो सकता है।


IPL MS Dhoni Mahendra Singh Dhoni IPL News कप्तान captaincy CSK captain Ravindra Jadeja आईपीएल आईपीएल की खबरें Sports News महेंद्र सिंह धोनी रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2022
Advertisment