दिव्यांग फैन से गले मिले माही, आंसू पोंछ कराया चुप, कभी न रोने की दी सलाह

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
दिव्यांग फैन से गले मिले माही, आंसू पोंछ कराया चुप, कभी न रोने की दी सलाह

Ranchi. चेन्नई सुपरकिंग्स(Chennai Super Kings) के कैप्टन(Captain) महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अब एक फिर धोनी चर्चा में आ गए है। हालांकि इस बार उनके चर्चा में आने की वजह खेल नहीं बल्कि कुछ और है। दरअसल धोनी अपनी दिव्यांग फैन(handicapped fan) के साथ मिले। धोनी से मिलकर फैन इमोशनल हो गई। धोनी ने फैंन को चुप करवाया और उसे कभी भी न रोने की बात कही। फैन का नाम लावण्या(Lavanya) बताया जा रहा हैं। 







View this post on Instagram

A post shared by LAVANYA PILANIA (@heartqueen_lavanya)





स्पैशल फैन से मिले धोनी 





दरअसल लावण्या बचपन से ही धोनी की बहुत बड़ी फैन रही है। वे उनसे हमेशा से मिलना चाहती थी। हाल ही में रांची((Ranchi) एयरपोर्ट(airport)पर उन्हें धोनी नजर आए। धोनी को देखते ही दिव्यांग फैन गर्ल लावण्या इमोशनल हो गई। धोनी ने खुद लावण्या के आंसू पोंछे और उसे कभी भी न रोने की बात कही। धोनी ने लावण्या को गले लगाया। धोनी का फैन के साथ इस तरह का व्यवहार लोगों को बहुत पसंद आया। 





फैंन ने गिफ्ट में धोनी को ये दिया





मुलाकात के दौरान लावण्या ने धोनी को अपना स्केच(sketch) गिफ्ट किया। ये स्केच लावण्या ने अपने हाथों से बनाया था। स्केच देख धोनी ने फैन को धन्यवाद कहा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे ये स्केच अपने साथ घर ले जाएंगे। 





फैन ने धोनी संग की फोटो शेयर





दिव्यांग फैन गर्ल लावण्या ने धोनी के साथ एयरपोर्ट पर स्पेशल मोमेंट स्पेंड किया। लावण्या ने इसकी कुछ फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनकी ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इसके साथ फैंस दोनों की फोटो-वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे है। 





फोटो शेयर कर कैप्शन में ये लिखा





लावण्या ने धोनी के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- मैं धोनी सर से एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात को कभी भी नहीं भूल सकती हूं और इस चीज को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। वो काफी दयालु और स्वीट हैं। उन्हें देखकर मैं इमोशनल हो गई और राने लगी। उन्होंने मेरे आंसू पोंछे और मुझे चुप करवाया। उन्होंने मुझसे मेरे नाम की स्पेलिंग पूछी और मुझसे हाथ मिलाया। मैं अपनी जिंदगी में हर चीज भूल सकती हूं लेकिन 31 मई 2022 का दिन मैं कभी भी नहीं भूलूंगी। मेरे लिए ये दिन हमेशा खास रहेगा।





dhoni





IPL 2022 में उनकी टीम का प्रदर्शन रहा खराब 





IPL 2022 में चेन्नई सुपरकिंग का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इसमें धोनी को कप्तानी सौंपी गई थी। 14 मैच में धोनी ने 33.14 के औसत से 232 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 123.40 का रहा। धोनी ने ये बात साफ कर दी हैं कि वे अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई के ग्राउंड पर खेलना चाहते हैं, ऐसे में वे अगले साल भी IPL में नजर आएंगे। धोनी ने IPL का सीजन शुरू होने से एक दिन पहले ही अपनी कैप्टेंसी छोड़ दी थी। इसके बाद रविंद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स का नया कैप्टन बना दिया गया। रविंद्र ने शुरुआती 8 मैचों में टीम को मिली 6 हार के बाद अपनी कैप्टेंसी छोड़ी दी थी। इसके बाद धोनी ने दोबारा CSK की कप्तानी संभाली। 



Mahendra Singh Dhoni महेंद्र सिंह धोनी Chennai Super Kings Sports captain एयरपोर्ट कैप्टन handicapped fan Lavanya चेन्नई सुपरकिंग्स दिव्यांग फैन लावण्या