IPL में मुंबई इंडियंस की लगातार 6वीं हार, LSG के कप्तान केएल राहुल ने जड़ा शतक

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
IPL में मुंबई इंडियंस की लगातार 6वीं हार, LSG के कप्तान केएल राहुल ने जड़ा शतक

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL में इस सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को लगातार 6वीं हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ ने कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) के धमाकेदार शतक के दम पर 199 रन का टारगेट दिया। केएल राहुल ने अपने 100वें आईपीएल मैच में शतक लगाया। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 181 रन ही बना सकी। लखनऊ के केएल राहुल मैन ऑफ द मैच रहे।







— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2022





मुंबई इंडियंस का टॉप ऑर्डर फ्लॉप





200 रन के बड़े टारगेट को चेज करने के लिए मुंबई को एक अच्छी शुरुआत की दरकार थी। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ईशान किशन की जोड़ी अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रही। टीम जब 16 के स्कोर थी तब कप्तान रोहित शर्मा पवेलियन लौट गए। ब्रेविस ने तेज बल्लेबाजी की लेकिन सिर्फ 31 रन बनाकर वे भी आउट हो गए। सूर्यकुमार, तिलक वर्मा और कीरोन पोलार्ड की पारियां भी टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सकीं।





इंदौर के आवेश खान चमके





लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से इंदौर के आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए। स्टोइनिस ने 2 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट लिया। होल्डर, चमीरा, रवि बिश्नोई ने भी एक-एक विकेट चटकाया।





महंगे साबित हुए मुंबई के गेंदबाज





लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 199 रन बनाए क्योंकि मुंबई के गेंदबाजों ने बेतहाशा रन लुटाए। मुंबई के गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। टायमल मिल्स ने सिर्फ 3 ओवर में 54 रन लुटा दिए। फैबियन एलन ने 4 ओवर में 46 रन दिए। उनादकट ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए। मुरुगन अश्विन ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट लिया। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 24 रन दिए, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।



आईपीएल 2022 KL Rahul rohit sharma मुंबई इंडियंस IPL News Mumbai Indians Lucknow Super Giants रोहित शर्मा आईपीएल आईपीएल की खबरें IPL लखनऊ सुपर जाइंट्स mi vs lsg lsg vs mi केएल राहुल IPL 2022