5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को पहली जीत की तलाश, वापसी कर सकते हैं सूर्यकुमार

author-image
rahulk kushwaha
एडिट
New Update
5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को पहली जीत की तलाश, वापसी कर सकते हैं सूर्यकुमार

स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल (IPL) में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टक्कर होगी। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को इस सीजन में पहली जीत की तलाश है। मुंबई अपने पहले दोनों मैच हार चुकी है। मुंबई की टीम में स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) वापसी कर सकते हैं। वे चोट से उबर चुके हैं और फिट हैं। वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स की नजरें तीसरी जीत पर होंगी।





कोलकाता के खिलाफ गरजेंगे हिटमैन





मुंबई इंडियंस के कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अब तक कोई तूफानी पारी नहीं खेली है। केकेआर के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड बेहद अच्छा है। रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ खूब रन बनाते हैं। रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ आईपीएल में 1 हजार रन बना चुके हैं। उन्होंने केकेआर के खिलाफ एक शतक और 6 फिफ्टी लगाई हैं। सूर्यकुमार के वापस आने से मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी। ईशान किशन गजब के फॉर्म में हैं, तिलक वर्मा ने भी पिछले मैच में अच्छी पारी खेली थी। मुंबई इंडियंस एक बड़ी जीत के साथ आईपीएल पॉइंट टेबल में अंकों का खाता खोलना चाहेगी।





तीसरी जीत पर कोलकाता की नजरें





केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) मुंबई को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेंगे। केकेआर के ओपनर रहाणे और वेंकेटेश पिछले मैच में सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। मिडिल ऑर्डर भी प्लॉप हो गया था। ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने दम पर टीम को मैच जिताया था। नीतीश राणा की फॉर्म चिंता का विषय है। केकआर के तेज गेंदबाज उमेश यादव बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। वे 3 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं और पर्पल कैप होल्डर हैं।





MI की संभावित प्लेइंग इलेवन





रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, अनमोलप्रीत सिंह/सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, पोलार्ड, टिम डेविड, सम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बसिल थम्पी।





KKR की संभावित प्लेइंग इलेवन





अजिंक्य रहाणे, वेंकेटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउदी/पैट कमिंस, शिवम मावी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।



MI vs KKR आईपीएल 2022 Shreyas Iyer rohit sharma मुंबई इंडियंस IPL News Mumbai Indians आईपीएल आईपीएल की खबरें कोलकाता नाइटराइडर्स IPL Sports News today match IPL 2022 kolkata knight riders खेल की खबरें