National Sports Awards: नीरज -मिताली को मिला खेल रत्न,62 खिलाड़ी खेल अवॉर्ड से सम्मानित

author-image
एडिट
New Update
National Sports Awards: नीरज -मिताली को मिला खेल रत्न,62 खिलाड़ी खेल अवॉर्ड से सम्मानित

खेल जगत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को खेल पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए इस समारोह में कुल 62 खिलाड़ियों का सम्मान किया गया, जिनमें 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 35 को अर्जुन और 10 को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से नवाजा गया। अवॉर्ड की शुरुआत टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के सम्मान से हुई।पुरस्कार पाने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया था। सेरेमनी की शुरुआत टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के सम्मान से हुई।

खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित खिलाड़ी

नीरज चोपड़ा (जेवलिन)
रवि कुमार (पहलवान)
लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाज)
पीआर श्रीजेश (हॉकी)
अवनी लेखरा (निशानेबाज)
सुमित अंतिल (जेवलिन)
प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन)
मनीष नरवाल (शूटर)
मिताली राज (क्रिकेटर)
सुनील क्षेत्री (फुटबॉल)
मनप्रीत सिंह (हॉकी)
कृष्णा नागर (बैडमिंटन)मां के निधन के चलते खेल रत्न अवॉर्ड रिसीव नहीं कर सके।

अर्जुन पुरस्कार 2021

अरविंदर सिंह (एथलेटिक्स)
सिमरनजीत कौर (मुक्केबाज)
शिखर धवन (क्रिकेटर)
मोनिका (हॉकी)
वंदना कटारिया (हॉकी)
संदीप नरवाल (कबड्डी)
अभिषेक वर्मा (शूटर)
अंकिता रैना (टेनिस)
दीपक पूनिया (कुश्ती)
दिलप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, रुपिंदरपाल सिंह, अमित रोहिदास, सुमित (हॉकी)
बीरेन्द्र लाखरा, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, मंदीप सिंह, विवेक सागर, समसेर सिंह (हॉकी)
ललित कुमार, वरुण कुमार, सिमरजीत सिंह (हॉकी)
योगेश, निशाद कुमार, प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
सुहास यथिराज (बैडमिंटन)
सिंघराज अढ़ाना (शूटर)
भाविना पटेल (टेबल टेनिस)
हरविंदर सिंह, सरत कुमार (पैरा एथलेटिक्स)

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2021

टीपी ओसिफ
सरकार तलवार
अशन कुमार
डॉ. तपन कुमार
राधा कृष्णन नायर
संध्या गुरुंग
प्रीतम सिवाच
जयप्रकाश नौटियाल

यह समारोह पारंपरिक तौर पर हर साल 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर आयोजित किया जाता है लेकिन ओलिंपिक और पैरालिंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इसमें शामिल करने के लिए इसे टाल दिया गया था। खेल रत्न पुरस्कार में 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक पदक और सम्मान पत्र दिया जाता है। वहीं अर्जुन पुरस्कार में 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, एक कांस्य प्रतिमा और एक सम्मान पत्र दिया जाता है। 

mitali raj Sports award 2021 Winner list National Sports Award Neeraj Chopra arjun award 2021 dronacharya award2021 khel ratna award 2021 neeraj chopra khel ratna