वर्ल्ड रिकॉर्ड: पुर्तगाल के रोनाल्डो सबसे ज्यादा 111 इंटरनेशनल गोल करने वाले फुटबॉलर

author-image
एडिट
New Update
वर्ल्ड रिकॉर्ड: पुर्तगाल के रोनाल्डो सबसे ज्यादा 111 इंटरनेशनल गोल करने वाले फुटबॉलर

लिस्बन. दुनिया के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने नया रिकॉर्ड बनाया। वे इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वे ईरान के अली देई के 109 गोल से आगे हो गए हैं। उनके इंटरनेशनल गोल 111 हो गए हैं। वर्तमान में कोई भी अन्य इंटरनेशनल फुटबॉलर 100 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया। रोनाल्डो ने ये रिकॉर्ड वर्ल्ड क्वॉलिफायर में आयरलैंड के खिलाफ बनाया है। इस मैच में पुर्तगाल ने आयरलैंड को 2-1 से हराया।

यूरो कप में भी सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड 

36 साल के रोनाल्डो ने दो महीने पहले यूरो कप 2020 में सबसे ज्यादा गोल करने के अली देई के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। वे यूरो कप में ओवरऑल सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं। इस मामले में उन्होंने फ्रांस के पूर्व फुटबॉलर माइकल प्लातिनी का रिकॉर्ड तोड़ा था। प्लातिनी के 9 गोल हैं। रोनाल्डो ने 2004 यूरो कप में पुर्तगाल के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने इसी टूर्नामेंट में अपना डेब्यू गोल भी दागा था। तब से लेकर अब तक वे 5 यूरो कप में 14 गोल कर चुके हैं।

मैसी 8 वें नंबर पर

अर्जेंटीना के लियोनेल मैसी आठवें नंबर पर हैं और रोनाल्डो से 35 गोल पीछे हैं। मेसी अब तक 151 मैचों में 76 गोल कर चुके हैं। भारत के सुनील छेत्री 74 गोल के साथ 12वें नंबर पर हैं।

world record पुर्तगाल Portugal फुटबॉल The Sootr क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंटरनेशनल गोल वर्ल्ड रिकॉर्ड 111 international goals scores Cristiano Ronaldo