French Open: राफेल नडाल 14वीं बार चैंपियन बने, ये करियर का 22वां ग्रैंड स्लेम

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
French Open: राफेल नडाल 14वीं बार चैंपियन बने, ये करियर का 22वां ग्रैंड स्लेम

Paris. स्पेन के राफेल नडाल (Rafael Nadal) रिकॉर्ड 14वीं बार फ्रेंच ओपन चैंपियन (French Open Champion) बन गए हैं। उन्होंने रविवार (5 जून) को खेले गए मैच मेंम नॉर्वे के कैस्पर रूड को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। 36 साल के नडाल ने तीन सेट तक चले मुकाबले को 6-3, 6-3, 6-0 से अपने नाम कर लिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 2 घंटे 18 मिनट तक चला। नडाल ने करियर का 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। नडाल अब तक फ्रेंच ओपन के फाइनल में हारे नहीं हैं। उन्होंने ये रिकॉर्ड बरकरार रखा है।





इस बार सेमीफाइनल में वॉकओवर मिला था





इस बार टूर्नामेंट में नडाल को पहले सेमीफाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ वॉकओवर मिला था। ज्वेरेव पैर में चोट के कारण मैच से बाहर हो गए थे। उन्हें व्हील चेयर पर बाहर जाना पड़ा था। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कैस्पर रूड ने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को हरा दिया था। रूड किसी भी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले नॉर्वे के पहले खिलाड़ी हैं।





नडाल 2005 में पहली बार जीते थे





नडाल ने पहली बार 2005 में खिताब पर कब्जा किया था। उसके बाद 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020 और 2022 में भी जीते। उन्होंने 4 यूएस ओपन, 2 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2 विम्बलडन ओपन खिताब भी अपने नाम किए हैं।





ग्रैंड स्लेम के मामले में नडाल नंबर वन





सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में राफेल नडाल दुनिया में पहले पायदान पर हैं। उनके नाम 22 ग्रैंड स्लैम हैं। इस मामले में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। दोनों ने 20-20 ग्रैंड स्लैम जीते। फेडरर 2018 के बाद से एक बार भी चैंपियन नहीं बने हैं। उन्होंने पिछली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया था। दूसरी ओर, जोकोविच पिछले साल विम्बलडन में जीते थे।



French Open फ्रेंच ओपन Rafael Nadal राफेल नडाल Spain Casper Ruud Norway Grand Slam Roland Garros स्पेन केस्पर रूड नॉर्वे ग्रैंड स्लेम लाल बजरी रोलां गैरों