रोहित की कप्तानी पर Ex क्रिकेटर का बड़ा बयान, इधर विराट ने कप्तानी पर ये कहा

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
रोहित की कप्तानी पर Ex क्रिकेटर का बड़ा बयान, इधर विराट ने कप्तानी पर ये कहा

24 फरवरी को हुए भारत बनाम श्रीलंका मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत की इस बड़ी जीत के बाद सभी दिग्गज किक्रटरों ने भारतीय टीम की प्रशंसा की। इसी बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रीतिंदर सिंह सोढ़ी ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। इधर, विराट कोहली ने बताया कि आरसीबी की कप्तानी से उन्हें निकाला नहीं गया था, बल्कि उन्होंने खुद ही इस्तीफा दिया था।



'रोहित के पास खास अप्रोच': खेल विषय पर पोडकॉस्ट करने वाले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सोढ़ी ने कहा कि भारतीय कप्तान अपने खिलाडियों पर पूरा भरोसा करते हैं, जिससे उनके साथी खिलाडियों का भी आत्मविश्वास बढ़ता है। अगर आप अच्छा प्रदर्शन कर रहे तो वो आपकी सराहना करेंगे और अगर आपका प्रदर्शन निराशाजनक है तो वो आपको बाहर का रास्ता दिखाने में भी देरी नही करेंगे। रोहित शर्मा स्पष्ट मानसिकता वाले खिलाड़ी है, और मैदान में भी इसी अप्रोच के साथ उतरते हैं।



विराट ने अपने फैसले को लेकर बात की: RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ने को लेकर पोडकास्ट पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें किसी प्रोसेस में उतना मजा नहीं आ रहा है तो उस चीज को वो छोड़ देंगे। लोग आपके फैसले को सही तरह से समझ नहीं पाते हैं। लोगों को अपनी एक उम्मीद आपसे रहती है। ये कैसे हुआ? हम इससे हैरान हैं। इसमें हैरानी की कोई बात ही नहीं है। अपने वर्कलोड को मैनेज करने के लिए मुझे थोड़े स्पेस की जरूरत थी और कहानी यहीं पर खत्म हो जानी चाहिए।


BCCI भारत Cricket rohit sharma virat kohli बीसीसीआई India रोहित शर्मा विराट कोहली कप्तानी भारतीय क्रिकेट