रोजर फेडरर लेवर कप में आखिरी मैच हारे, भावुक हुए, दिग्गजों ने दी विदाई, डबल्स में नडाल के साथ बनाई थी जोड़ी

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
रोजर फेडरर लेवर कप में आखिरी मैच हारे, भावुक हुए, दिग्गजों ने दी विदाई, डबल्स में नडाल के साथ बनाई थी जोड़ी

LONDON. स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर (41) आखिरकार टेनिस कोर्ट से दूर हो गए। 15 सितंबर को उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। फेडरर ने 23 सितंबर की देर रात लेवर कप में अपना आखिरी मैच खेला।  फेडरर इस मैच में डबल्स में खेले। इसमें उनके जोड़ीदार स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल रहे। लंदन में खेले गए करियर के आखिरी मैच में फेडरर जीत दर्ज नहीं कर सके। अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो और जैक सॉक के साथ हुए मुकाबले में उन्हें 4-6, 7-6 (2), 11-9 से हार मिली। 



मैच के बाद फेडरर की इमोशनल विदाई



सोशल मीडिया पर एक में देखा जा सकता है कि आखिरी मैच के बाद फेडरर की आंख से आंसू छलक पड़े। इस दौरान नडाल के अलावा सर्बिया के स्टार प्लेयर नोवाक जोकोविच भी साथ नजर आए। साथ ही कई स्टार प्लेयर और भी साथ थे। फेडरर इन सभी से गले मिले और टेनिस को अलविदा कहा। इस दौरान राफेल नडाल समेत बाकी प्लेयर्स भी भावुक नजर आए। फेडरर पुरुष सिंगल्स में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते। ग्रेंड स्लैम जीतने के मामले में राफेल नडाल टॉप पर हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा 22 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किए।



फेडरर ने 2018 में जीता था आखिरी ग्रैंड स्लैम 



रोजर फेडरर ने अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम खिताब 28 जनवरी 2018 को ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। तब उन्होंने खिताबी मुकाबले में क्रोएशिया के मारिन सिलिच को हराया था। उस समय वह 20 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए थे। हालांकि, बाद में नडाल ने इस साल उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उस खिताब के बाद से फेडरर पर उम्र का असर साफ दिखना शुरू हो गया और उनके फॉर्म में गिरावट आ गई। चोट के चलते इस साल फेडरर ने एक भी ग्रैंड स्लैम में भाग नहीं ले सके। आखिरी बार फेडरर ने 2021 के फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया था।



अब टेनिस छोड़ने का समय आ गया है- फेडरर



फेडरर ने 15 सितंबर 2022 को एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए टेनिस से संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि 41 साल की उम्र में उन्हें लगता है कि इसे छोड़ने का समय आ गया है। उन्होंने लिखा था- 'मैं 41 साल का हूं। मैंने 24 साल में 1500 से ज्यादा मैच खेले। टेनिस ने मेरे साथ पहले से कहीं ज्यादा उदारता दिखाई। अब मुझे समझना होगा कि यह मेरे करियर का अंत कब है।'



सबसे ज्यादा मेंस सिंगल्स ग्रैंड स्लैम जीतने वाले




  • राफेल नडाल (स्पेन)- 22 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-14, विम्बलडन-2, यूएस-4) 


  • नोवाक जोकोविच (सर्बिया )- 21 (ऑस्ट्रेलियन-9, फ्रेंच-2, विम्बलडन-7, यूएस-3)

  • रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)- 20 (ऑस्ट्रेलियन-6, फ्रेंच-1, विम्बलडन-8, यूएस-5)

  • पीट सैम्प्रास (अमेरिका)-14 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-0, विम्बलडन-7, यूएस-5)




  • — Laver Cup (@LaverCup) September 23, 2022

     


    टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर रोजर फेडरर का करियर आखिरी मैच में हारे फेडरर रोजर फेडरर का संन्यास Tennis player Roger Federer Roger Federer career Federer lost in last match Roger Federer retirement
    Advertisment