DELHI:युजवेंद्र-धनश्री के रिश्ते में चल रही गड़बड़ की अफवाहों को क्रिकेटर ने किया खारिज,बोले हमारे रिश्ते की खबरों पर न दें ध्यान

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
DELHI:युजवेंद्र-धनश्री के रिश्ते में चल रही गड़बड़ की अफवाहों को क्रिकेटर ने किया खारिज,बोले हमारे रिश्ते की खबरों पर न दें ध्यान

DELHI. टीम इंडिया (Team India) के स्टार लेग स्पिनर (star leg-spinner) युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी कोरियोग्राफर पत्नी धनश्री ( choreographer wife Dhanashree) सुर्खियों में है। उनकी लाइफ में शायद कुछ गड़बड़ चल रही है। दरअसल कुछ समय पहले धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'चहल' सरनेम (surname)हटा लिया था। इससे ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। लेकिन अब इन सब अफवाहों का युजवेंद्र ने खंडन किया है। 



शादी के बाद जोड़ा था युजवेंद्र का सरनेम 



चहल और धनश्री  दिसंबर 2020 में शादी (marraige)के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद धनश्री ने पति चहल का सरनेम अपने नाम के साथ जोड़ा था। अब उन्होंने ये सरनेम हटा दिया है। हालांकि धनश्री ने चहल के साथ वाली फोटो को डिलीट नहीं किया है। इसके बाद गुरुवार शाम युजवेंद्र ने पोस्ट शेयर कर इस पूरी घटना को अफवाह बताया है। 



post



पोस्ट शेयर कर फैंस से की रिक्वेस्ट



रिश्ते को लेकर चल रही खबरों को युजवेंद्र ने खारिज कर दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- मेरी आप सभी से अपील है कि सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। आप सभी को मेरा प्यार।



न्यू लाइफ लोडिंग पोस्ट से शुरु हुई रिश्ते को लेकर चर्चाए



दरअसल धनश्री के अपने अकाउंट से नाम हटाते ही युजवेंद्र ने भी एक नोट शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा - न्यू लाइफ लोडिंग (New Life Loading)। इसके बाद से उनकी शादी से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर आने लगी। सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की बातें करने लगे। 



युजवेंद्र ने की थी धनश्री की ऑनलाइन क्लास ज्वॉइन 



युजवेंद्र और धनश्री की मुलाकात लॉकडाउन (lockdown) के दौरान हुई थी। धनश्री एक डांस कोरियोग्राफर हैं। उस वक्त युजवेंद्र ने उनकी क्लास में एडमिशन लिया था। बस इसके बाद होना क्या था दोनों पहले अच्छे दोस्त बने और फिर दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद 2020 में ये कपल शादी के बंधन में बंध गया। 


टीम इंडिया yuzvendra chahal 'चहल' सरनेम धनश्री कोरियोग्राफर स्टार लेग स्पिनर surname removed choreographer wife Dhanashree Team India Delhi star leg-spinner युजवेंद्र चहल