IPL में जमकर बोल रहा इस खिलाड़ी का बल्ला, पिता ने की थी अबॉर्शन कराने की कोशिश

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update

IPL में जमकर बोल रहा इस खिलाड़ी का बल्ला, पिता ने की थी अबॉर्शन कराने की कोशिश

Mumbai. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में  दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बल्लेबाज रोमैन पॉवेल (Rowman powell) अपने शानदार प्रदर्शन से धमाल मचा रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के रोमैन पॉवेल ने 5 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ 21 रन से जीत हासिल की। रोमैन पॉवेल ने 35 बॉल पर 67 रन बनाए। इसके साथ उन्होंने 6 लंबे छक्के भी मारे और उनका स्ट्राइक रेट 191.43 का रहा। 





रोमैन पॉवेल









दिल्ली फ्रेंचाइजी ने रोमैन को इतने रुपए में खरीदा





रोमैन पॉवेल को दिल्ली फ्रेंचाइजी (Delhi Franchise) ने आईपीएल के मेगा ऑक्शन में 2.80 करोड़ रुपए में खरीदा है। बता दें ये स्टार आज भले कि इस मुकाम तक पहुंच गया हो लेकिन इनका बचपन संघर्षों से भरा हुआ था। आइए बताते हैं आपको इनकी कहानी..





पिता ने की थी अबॉर्शन कराने की कोशिश 





28 साल के पॉवेल और उनकी बहन को मां ने ही पाल-पोसकर बड़ा किया है। हालांकि वे अपनी मां को ही पिता मानते हैं।  रोमैन जब अपनी मां की कोख में थे, उस समय उनके पिता ने अबॉर्शन कराने का प्रयास किया था। हालांकि उनकी मां ने अबॉर्शन कराने से मना कर दिया था। उन्होंने बच्चे को अपना लेने का फैसला लिया। आज मां का वही लाड़ला उनका और देश का नाम रोशन कर रहा है। पॉवेल का जन्म वेस्टइंडीज में जमैका के बेनिस्टेर डिस्ट्रिक्ट ऑफ ओल्ड हार्बर में हुआ था। 





रोमैन पॉवेल





बच्चों को पालने के लिए मां ने किए ये काम





पॉवेल और उनकी बहन को पालने के लिए उनकी मां ने लोगों के घर-घर में जाकर उनके कपड़े धोए हैं। उन पैसों से पॉवेल की मां ने उनकी पढ़ाई कराई है। जानकारी के मुताबिक पॉवेल जब छोटे थे तो उन्होंने अपनी मां से वादा किया था कि जब वे बड़े होंगे तो उनका नाम रोशन करेंगे और उन्हें इस गरीबी से निकालेंगे। पॉवेल ने 2019 में अपनी मां को तोहफे में कार दी थी। 







IPL दिल्ली कैपिटल्स सनराइजर्स हैदराबाद Sunrisers Hyderabad मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग Delhi Capitals दिल्ली फ्रेंचाइजी Mumbai रोवमैन पॉवेल Delhi Franchise rowman powell