इंसानियत की मिसाल: ओलंपिक की सिल्वर विजेता ने मेडल नीलाम किया, इलाज के लिए दान

author-image
एडिट
New Update
इंसानियत की मिसाल: ओलंपिक की सिल्वर विजेता ने मेडल नीलाम किया, इलाज के लिए दान

वारसॉ. टोक्यो ओलंपिक में महिला जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडलिस्ट पोलैंड की मारिया आंद्रेजिक ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। मेडल जीतने के 2 हफ्ते बाद ही उन्होंने उसे एक 8 महीने के बच्चे की हार्ट सर्जरी के लिए मेडल नीलाम कर दिया और करीब 92 लाख रुपए जुटाए। मारिया ने टोक्यो ओलंपिक में 64.61 मीटर भाला फेंक कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

अमेरिका में होगी बच्चे की सर्जरी

पोलैंड के ही एक बच्चे मिवॉश्क को दिल की एक गंभीर बीमारी है। उसे सर्जरी की जल्द जरूरत है। यूरोपीय देशों ने उसके इलाज से मना कर दिया। बच्चे का परिवार उसे लेकर अमेरिका जा रहा है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में इलाज होगा। सर्जरी पर काफी खर्च की बात सामने आई थी।

इलाज के लिए 3 करोड़ रुपए की जरूरत

मिवॉश्क के माता-पिता ऑनलाइन पैसे जुटा रहे हैं। इस ऑपरेशन के लिए उन्हें करीब 3 करोड़ रुपए की जरूरत थी, वे आधी रकम जुटा चुके हैं। इसके बाद मारिया भी मदद के लिए सामने आईं और अपना मेडल नीलाम करने का ऐलान किया। 

करीब 92 लाख रुपए में बिका मेडल

नीलामी में पोलैंड की सुपरमार्केट चेन जाब्का पोल्स्का ने मारिया का मेडल करीब 92 लाख रुपए में खरीदा। मेडल खरीदने के बाद जाब्का ने कहा कि यह सिल्वर मेडल वे नहीं रखेंगे, उन्होंने इसकी देखरेख की जिम्मेदारी मारिया को ही सौंपी है। कंपनी के इस व्यवहार ने लोगों का दिल जीत लिया। 

The Sootr Medal नीलामी जेवलिन थ्रो Poland पोलैंड auctioned टोक्यो ओलंपिक Tokyo Olympics silver medalist Maria Andrejczyk मारिया आंद्रेजिक