ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम SF में, 3 बार की चैंपियन AUS को 1-0 से हराया

author-image
एडिट
New Update
ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम SF में, 3 बार की चैंपियन AUS को 1-0 से हराया

टोक्यो. ओलंपिक का आज 11वां दिन है। खेलों के महाकुंभ में भारत की महिला शक्ति छाई हुई है। महिला हॉकी के क्वार्टर फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम 3 बार चैंपियन रही थी। ओलंपिक में यह पहली बार है कि जब टीम इंडिया ने किसी मैच में लीड ली और हराया। भारत की गुरजीत कौर 22वें मिनट में गोल दाग टीम को लीड दिलाई थी। बड़ी बात ये रही कि भारत ने लीड गंवाई नहीं और मैच जीत लिया।

आज इन पर नजरें रहेंगी

डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर से पदक की उम्मीद की जा रही है।वे फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। निशानेबाजी में ऐश्वर्य प्रताप सिंह और संजीव राजपूत पर निगाहें रहेंगी। वहीं, घुड़सवारी में फवाद मिर्जा एक्शन में होंगे।

दुती ने निराश किया

200 मीटर मुकाबले में भारत की दुतीचंद सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। हीट 2 में अंतिम स्थान पर रहीं। रेस में उन्होंने 23.85 सेकंड के साथ सीजन की अपनी बेस्ट टाइमिंग निकाली। यह फाइनल में पहुंचने के लिए नाकाफी थी।

Games Hockey Tokyo Olympics India The Sootr Athletics Medal Tally