ओलंपिक: पुरुष हॉकी में भारत को ब्रॉन्ज मेडल, 40 साल बाद हॉकी में पदक जीता

author-image
एडिट
New Update
ओलंपिक: पुरुष हॉकी में भारत को ब्रॉन्ज मेडल, 40 साल बाद हॉकी में पदक जीता

टोक्यो. ओलंपिक के 14वें दिन भारत ने इतिहास रच दिया। पुरुष हॉकी में भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिल गया। कांटे की टक्कर में भारत ने 5-4 से हरा दिया। जर्मनी ने शुरुआत में 1-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन बाद में भारत ने मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद जर्मनी ने दो गोल और दाग दिए और 3-1 की लीड ले ली। भारत ने भी ताबड़तोड़ हमले किए और मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद भी भारत ने अटैक जारी रखे और 5-3 की लीड ले ली। जर्मनी ने एक और गोल कर मैच को 5-4 पर ला दिया। इसके बाद भारत ने जर्मनी के हमलों को लगातार नाकाम कर दिया। भारत ने ओलंपिक में हॉकी में 40 साल बाद मेडल जीता। इससे पहले 1980 के मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में गोल्ड जीता था। टोक्यो ओलंपिक में भारत को अब तक 4 मेडल मिल चुके हैं।

मोदी और खेल मंत्री की बधाई

भारत की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘प्रफुल्लित भारत! प्रेरित भारत! गर्वित भारत! टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है।’ केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि आज करोड़ों लोग भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं। हमारी हॉकी टीम ने कमाल कर दिया। हमारी टीम ने अपनी नियति निर्धारित की और इतिहास में नाम लिख दिया। ओलंपिक में 40 साल बाद मुकाम पाया। हमें टीम पर गर्व है।

40 साल बाद भारत का बेहतरीन प्रदर्शन

भारत ने 1980 ओलंपिक में गोल्ड जीता था। इसके बाद से भारतीय हॉकी का स्तर लगातार नीचे होता गया और टीम तब से लेकर 2020 ओलंपिक से पहले तक कभी अंतिम 4 में भी जगह नहीं बना पाई।

भारत को अब तक 4 मेडल

भारत को टोक्यो ओलंपिक में 4 मेडल मिल चुके हैं। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने सिल्वर जीता था। पीवी सिंधु ने बैडमिंटन, लवलीना बोरहोगेन ने बोरहोगेन ने बॉक्सिंग और पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।

वर्ल्ड रैंकिंग में भारत जर्मनी से ऊपर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम से 2-5 से हार गई थी। FIH वर्ल्ड रैंकिंग में भारत इस समय तीसरे नंबर पर है। वहीं, जर्मनी चौथे स्थान पर मौजूद है। ओलंपिक में भारत और जर्मनी के बीच अब तक 12 मुकाबले हुए। भारत को 5 तो जर्मनी को 4 में जीत मिली। 3 मैच ड्रॉ रहे।

एक लेवल पर थीं भारत-जर्मनी की टीम

जर्मनी को दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 से हार झेलनी पड़ी थी। उधर, पूल मैच में जर्मनी को बेल्जियम ने भी 3-1 से हराया था। यानी भारत और जर्मनी की टीम खेल के लिहाज से लगभग एक स्तर पर रही थीं।

Games Hockey Tokyo Olympics India The Sootr Athletics Medal Tally Wrestling