ओलंपिक: सिंधु सेमीफाइनल में, पुरुष हॉकी में भारत ने जापान को 5-3 से हराया

author-image
एडिट
New Update
ओलंपिक: सिंधु सेमीफाइनल में, पुरुष हॉकी में भारत ने जापान को 5-3 से हराया

टोक्यो. ओलंपिक का आज यानी 30 जुलाई को 8वां दिन है। बैडमिंटन में भारत की पीवी सिंधु का क्वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागूची को हरा दिया। भारत की लवलीना बोरहोगेन ने अपना मेडल पक्का कर लिया है। 69 किलोग्राम कैटेगरी में लवलीना ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने चीनी ताइपे की चौथी सीड चिन निएन चेन को हरा दिया। सेमीफाइनल में हारने वाले को भी मेडल मिलता है। उधर, पुरुष हॉकी में भारतीय टीम ने जापान को 5-3 हराकर क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर ली है। भारत की ओर से गुरजंत ने दो गोल किए।

दीपिका क्वार्टर फाइनल में

भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी आर्चरी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। उन्होंनें प्री-क्वार्टर फाइनल में रूस की की सेनिया पेरोवा को शूटआउट में 6-5 से हराया। वह क्वार्टर फाइनल में साउथ कोरिया की एन सेन से भिड़ेंगी। उधर, अविनाश साबले 3000 मीटर स्टीपल चेज में फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे। हालांकि उन्होंने 8 मिनट 18.12 सेकंड का समय निकालकर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया।

राही, मनु ने किया निराश

मनु भाकर और राही सरनोबत ने निराश किया है। वह 25 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह नहीं बना पाईं। मनु को फाइनल में पहुंचने के लिए टॉप-8 में रहने था। वे 11वें स्थान पर रहीं। उन्होंने रेपिड राउंड में 290 और प्रिसीजन राउंड में 292 अंक जुटाए। प्रिसीजन राउंड में वे पांचवें स्थान पर थीं। मनु भाकर टोक्यो ओलंपिक से खाली हाथ लौटेंगी। उन्होंने एक भी मेडल नहीं जीता है।

ऐसी जीतीं सिंधु

सिंधु ने यामागूची को 56 मिनट में 21-13, 22-20 से हराया। सिंधु दूसरे गेम के दौरान एक समय 18-20 से पिछड़ गईं थीं। वहां से उन्होंने लगातार चार पॉइंट अपने नाम करते हुए अंतिम-4 में जगह पक्की कर ली। सिंधु अब शनिवार को सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेंगी। इसमें उनका सामना वर्ल्ड नंबर-1 ताइवान की ताई जू यिंग या थाईलैंड की रात्चानोक इंतानोन से होगा।

Archery Tokyo Olympics shooting Rahi Sarnobat Deepika Kumari Manu Bhaker India The Sootr Games Medal Tally
Advertisment