मैच खेलने से पहले धोनी अक्सर क्यों खाते है बैट, इस स्पिनर ने किया खुलासा

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
मैच खेलने से पहले धोनी अक्सर क्यों खाते है बैट, इस स्पिनर ने किया खुलासा

Mumbai. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) बेस्ट फिनिशर्स के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल 2022 में धोनी का प्रदर्शन जमकर देखने को मिल रहा है। लेकिन क्या आप जानते है कि बल्लेबाजी पर जाने से पहले महेंद्र बेट को क्यों चबाते है। आप लोगों ने भी अक्सर देखा होगा कि बैट्समेन पर जाने से पहले धोनी बैट खाते हुए नजर आते हैं। अब धोनी इस हरकत का खुलासा हो गया है। आइए आपको बताते हैं.........



इसलिए खाते है बैट 



हाल ही में स्पिनर अमित मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात का खुलासा किया। उन्होंने लिखा- यदि आप सोच रहे हैं कि धोनी अक्सर अपना बैट क्यों खाते हैं तो मैं आपको बता दूं कि धोनी ऐसा बैट से टेप को हटाने के लिए करते हैं। धोनी को अपने बैट को साफ रखना पसंद है। आपको उनके बैट पर एक भी टेप या फिर धागा निकला हुआ नहीं दिखाई देगा। 




— Amit Mishra (@MishiAmit) May 8, 2022



जानें धोनी का स्ट्राइक रेट



आईपीएल 2022 में धोनी ने 33 की औसत से रन बनाए है। आईपीएल के इस सीजन में धोनी ने 11 मैचों में 32.60 की औसत से 163 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 139.32 रहा। इस मैच में उन्‍होंने 8 बॉल्स पर नाबाद 21 रन की पारी खेली। 



CSK ने DC को हराया



IPL के 55वें मैच में सुपर किंग्स ने 91 रन से दिल्ली कैपिटल्स से जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में सबसे ज्यादा रन मिचेल मार्श ने बनाए। उन्होंने 20 बॉल में 25 रन दिए। 209 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम 17.4 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई।



धोनी फिर बने CSK के कैप्टन 



धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स के दोबारा कैप्टन बन गए हैं। धोनी ने IPL का सीजन शुरू होने से एक दिन पहले ही अपनी कैप्टेंसी छोड़ दी थी।  इसके बाद रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स का नया कैप्टन बना दिया गया। रवींद्र ने शुरुआती 8 मैचों में टीम को मिली 6 हार के बाद अपनी कैप्टेंसी छोड़ी दी। इसके बाद धोनी ने दोबारा CSK की कप्तानी संभाली। धोनी के कैप्टन बनने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 मैचों में जीत हासिल की। अब पॉइंट टेबल में 9 वें स्थान से आठवें स्थान पर पहुंच गई है।


आईपीएल 2022 दिल्ली कैपिटल्स MS Dhoni अमित मिश्रा Amit Mishra कप्तान Delhi Capitals Mumbai captain चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी Match Chennai Super Kings IPL 2022