एशिया कप के रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान 2 रन से हारा, श्रीलंकाई टीम सुपर-4 में पहुंची, कुशल मेंडिस ने खेली 92 रन की पारी

BP Shrivastava | Sept 06, 2023, 24:00 IST
Share

एशिया कप 2023 के सबसे रोमांचक मुकाबले में मंगलवार, 5 सितंबर को श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 2 रन से हरा दिया। वहीं, इस जीत के बाद श्रीलंकाई टीम सुपर-4 राउंड में पहुंच गई है।

स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2023 के सबसे रोमांचक मुकाबले में मंगलवार, 5 सितंबर को श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 2 रन से हरा दिया। वहीं, इस जीत के बाद श्रीलंकाई टीम सुपर-4 राउंड में पहुंच गई है। जबकि अफगान टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। अफगानिस्तान को मैच जीतने के लिए 292 रन बनाने थे, लेकिन पूरी अफगान टीम 37.4 ओवर में 289 रनों पर सिमट गई।

— Utkarsh (@utkarshh_tweet) September 5, 2023

— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 5, 2023

सुपर-4 में पहुंचने के लिए अफगान टीम को मिला था कठिन टारगेट

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 291 रन बनाए। इस तरह अफगानिस्तान टीम के सामने जीत के लिए 292 रनों का टारगेट था, लेकिन अफगान टीम को सुपर-4 राउंड में पहुंचने के लिए लक्ष्य 37.1 ओवर या उससे पहले हासिल करना था। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने 32 गेंदों पर 65 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। नबी ने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के जड़े। वहीं, अफगान कप्तान हशमुतल्लाह शाहीदी ने 66 गेंदों पर 59 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया।

श्रीलंका के रजिथा सबसे घातक साबित हुए

श्रीलंका के लिए कसून रजिथा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। जबकि दुनिथ वेलेगेल्ले और धनंजय डी सिल्वा को 2-2 कामयाबी मिली। महीश तीक्ष्णा और महीथा पथिराना ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

कुशल मेंडिस ने खेली 92 रन की पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 291 रन बनाए। श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए। वे आठ रन से सेंचुरी बनाने से चूक गए। कुशल मेंडिस ने 84 गेंदों पर 92 रन बनाए। कुशल ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। जबकि चरिथ असलंका ने 43 गेंदों पर 36 रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान के लिए गुलब्दीन नैब ने 10 ओवर में 60 रन देकर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा राशिद खान ने 2 विकेट झटके, जबकि मुजीब उर रहमान ने 1 विकेट अपने नाम किया।

Tags:
  • Sports News
  • स्पोर्ट्स न्यूज़
  • Cricket News
  • क्रिकेट समाचार
  • Asia Cup 2023
  • एशिया कप 2023
  • Afghan team lost by 2 runs
  • Sri Lankan team reached Super-4
  • अफगान टीम 2 रन से हारी
  • श्रीलंकाई टीम सुपर-4 में पहुंची
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती