जसप्रीत बुमराह के बाद IPL से बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जाय रिचर्डसन

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
जसप्रीत बुमराह के बाद IPL से बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जाय रिचर्डसन

स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस को एक और बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जाय रिचर्डसन हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए हैं। रिचर्डसन को मुंबई इंडियंस ने डेढ़ करोड़ रुपए में खरीदा था। मुंबई के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी चोट की वजह से आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। मुंबई इंडियंस के लिए ये दूसरा झटका है।







— Jhye Richardson (@jhyericho) March 11, 2023





रिचर्डसन को बिग बैश लीग में लगी चोट





मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जाय रिचर्डसन इस साल खेलते नहीं दिखेंगे। रिचर्डसन को हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने में वक्त लगेगा। एशेज सीरीज से भी रिचर्डसन बाहर हो सकते हैं। रिचर्डसन को बिग बैश लीग में चोट लगी है। रिचर्डसन ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि चोट क्रिकेट का हिस्‍सा हैं, यह सच है, लेकिन निराशाजनक भी? बिल्कुल! लेकिन अभी मैं ऐसी स्थिति में हूं कि जहां मैं वहां लौट सकता हूं, जिससे मैं प्यार करता हूं और पहले से बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए और कड़ी मेहनत कर सकता हूं। एक कदम पीछे लेकिन दो कदम आगे। तो चलो करते हैं।





भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से भी OUT





17 मार्च से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली 3 वनडे मैच की सीरीज से भी जाय रिचर्डसन बाहर हो गए हैं। 26 साल के जाय रिचर्डसन की जगह ऑस्ट्रेलिया ने मध्यम तेज गेंदबाज नाथन एलिस को टीम में शामिल कर लिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 वनडे खेले हैं।





ये खबर भी पढ़िए..





IND vs AUS 3rd DAY: शुभमन ने लगाई सेंचुरी, भारत का स्कोर 289/3, ऑस्ट्रेलिया से भारत अब भी 191 रन पीछे





जाय रिचर्डसन का चोट से पुराना नाता







  • 2019 में वनडे वर्ल्ड कप और एशेज से बाहर।



  • 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ एड़ी की चोट की वजह से सीरीज से बाहर।






  • IPL से पहले ही बाहर हो चुके हैं जसप्रीत बुमराह





    मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2023 से पहले ही बाहर हो चुके हैं। वे बैक स्ट्रेस इंजरी की वजह से आईपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।



    IPL-2023 आईपीएल 2023 Mumbai Indians मुंबई इंडियंस Jhye Richardson out of IPL Jhye Richardson injured Jhye Richardson hamstring injury जाय रिचर्डसन आईपीएल से बाहर जाय रिचर्डसन चोटिल जाय रिचर्डसन हैमस्ट्रिंग की चोट