पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बने ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर, वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी जीता

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बने ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर, वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी जीता

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने आईसीसी के 2 अवॉर्ड जीते हैं। बाबर को आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर जीता है। इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीता है। बाबर आजम ने पिछले साल 54 की औसत से 2 हजार 598 रन बनाए थे। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर और भारत के सूर्यकुमार यादव टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर बने।



बाबर को लगातार दूसरी बार वनडे क्रिकेटर ऑफ ईयर अवॉर्ड



बाबर आजम को लगातार दूसरी बार वनडे के क्रिकेटर ऑफ ईयर का अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उन्होंने 2021 में भी अवॉर्ड जीता था। महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और एबी डीविलियर्स लगातार 2 बार वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीत चुके हैं। धोनी ने 2008 और 2009, एबी डीविलियर्स ने 2014 और 2016 और विराट 2017 और 2018 में वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।



पिछले साल शाहीन शाह अफरीदी बने थे क्रिकेटर ऑफ द ईयर



पिछले साल पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता था। ये लगातार दूसरी बार किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड पर कब्जा जमाया है। क्रिकेटर ऑफ द ईयर को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी दी जाती है।



बेन स्टोक्स बने टेस्ट क्रिकेटर ऑफ ईयर



इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को टेस्ट प्लेयर ऑफ ईयर चुना गया। उनके अलावा दावेदारों में इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा शामिल थे।



ये खबर भी पढ़िए..



ICC मेंस T-20 प्लेयर ऑफ द ईयर बने सूर्यकुमार यादव, ये अवॉर्ड जीतने वाले भारत के पहले बल्लेबाज



दावेदारों में कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं



ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के दावेदारों में कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं था। पाकिस्तान के कप्तान बाबर के अलावा इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स, न्यूजीलैंड के टिम साउदी और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा दौड़ में शामिल थे। 2020 में कोरोना की वजह से क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड नहीं दिया गया था।



ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के बारे में जानिए



2004 में ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड की शुरुआत हुई। ये अवॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज सर गारफील्ड सोबर्स के नाम पर दिया जाता है। सर गारफील्ड सोबर्स सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से एक थे। सोबर्स ने 93 टेस्ट में 8 हजार 32 रन बनाए। उन्होंने 26 शतक और 30 फिफ्टी लगाई थी। सर गारफील्ड सोबर्स ने इस दौरान 235 विकेट भी चटकाए थे। 2004 में पहली बार ये अवॉर्ड भारत के राहुल द्रविड़ ने जीता था। 


Babar Azam ICC ODI Cricketer of the Year Babar Azam ICC Cricketer of the Year 2 ICC Awards to Babar Azam बाबर आजम Babar Azam बाबर आजम आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बाबर आजम आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर बाबर आजम को 2 ICC अवॉर्ड