IPL: बैंगलोर ने मुंबई को 54 रन से हराया, हर्षल पटेल ने हैट्रिक समेत 4 विकेट चटकाए

author-image
एडिट
New Update
IPL: बैंगलोर ने मुंबई को 54 रन से हराया, हर्षल पटेल ने हैट्रिक समेत 4 विकेट चटकाए

27 सितंबर को IPL के 14वें सीजन के 39वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 54 रनों से हराया। 166 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई (Mumbai Indians) की पूरी टीम महज 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। RCB की ओर से हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने बेहतरीन गेंदबाजी की। हर्षल ने आईपीएल 2021 की पहली हैट्रिक अपने नाम की। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। मैक्सवेल ने 56 रन बनाने के बाद दो बड़े विकेट भी अपने नाम किए। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की 51 और मैक्सवेल 56 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे।

हर्षल पटेल ने मारी सीजन की पहली हैट्रिक

हर्षल पटेल ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका दिया। हार्दिक पंड्या सिक्स लगाने के चक्कर में ऊपर मार बैठे और विराट कोहली ने कैच पकड़ लिया। वह 3 रन बनकार आउट हुए। अगली ही गेंद पर हर्षल ने पोलार्ड (3) को बोल्ड कर दिया। जबकि राहुल चाहर को आउटकर पटेल ने आईपीएल के इस सीजन की पहली हैट्रिक पूरी की।

कोहली की क्लास और मैक्सवेल का शो

RCB की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में 7 के स्कोर पर देवदत्त पडीक्कल आउट हो गए। विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए श्रीकर भरत (24 गेंद 32) के साथ 68 रन जोड़े। पावरप्ले के 6 ओवर के बाद 48/1 था। कोहली ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े और 13वें ओवर में टीम को 100 के पार पहुंचाया।

हालांकि, 16वें ओवर में 126 के स्कोर पर कोहली 42 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मैक्सवेल ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को 18वें ओवर में 150 के पार पहुंचाया। टीम के धाकड़ खिलाड़ी एबी डीविलियर्स पिछले मैच की तरह इस बार भी 6 रन के स्कोर पर सस्ते में आउट हो गए। 

मुंबई की बल्लेबाजी बिखर गई

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक ने मजबूत शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। मुंबई ने अपना दूसरा विकेट 79 रन पर खोया था लेकिन इसके बाद वह बुरी तरह पटरी से उतर गई। एक के बाद विकेट लगातर गिरते गए। ईशान किशन को  चहल ने अपना शिकार बनाया। वहीं, सूर्यकुमार यादव मोहम्मद सिराज का शिकार बने। क्रुणला पंड्या को ग्लेन मैक्सवेल ने आउट किया।

ipl score IPL ipl match live बैंगलोर ने मुंबई को हराया हर्षल पटेल की हैट्रिक rohit sharma virat kohli Mumbai Indians बैंगलोर The Sootr आईपीएल 2021 rcb आईपीएल मैच Harshal Patel