मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, जोफ्रा आर्चर हुए आईपीएल से बाहर, उनकी जगह इंग्लैंड के खिलाड़ी को ही रिप्लेस किया, जानें कौन है वो

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, जोफ्रा आर्चर हुए आईपीएल से बाहर, उनकी जगह इंग्लैंड के खिलाड़ी को ही रिप्लेस किया, जानें कौन है वो

स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल 2023 के बीच में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा की टीम के तेज गेंदबाज जोफ्राआर्चर आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के आर्चर की जगह उन्हीं के देश के खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने रिप्लेसमेंट के रूप में चुना है।



आईपीएल में 5 मैच खेले आर्जर ने



आईपीएल में जोफ्रा आर्चर ने अब तक 10 मैच खेले हैं और इनमें से 5 मैचों में आर्चर ने हिस्सा लिया है। हालांकि, अब वे चोट के कारण आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन मुंबई इंडियंस ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। जोफ्रा आर्चर की जगह उन्हीं की टीम के साथी खिलाड़ी क्रिस जॉर्डन बाकी टूर्नामेंट में मुंबई का हिस्सा होंगे। 



 ये भी पढ़ें...






 आर्चर की जगह क्रिस जॉर्डन खेलेंगे



क्रिस जॉर्डन ने 2016 में आईपीएल में पदार्पण किया था और उसके बाद से अब तक उन्होंने कुल 28 आईपीएल मैच खेले हैं और इस दौरान 27 विकेट अपने नाम किए हैं। तेज गेंदबाज ने 87 टी-20 मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है और 96 विकेट निकाले हैं। क्रिस जॉर्डन को डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट कहा जाता है और मुंबई इंडियंस को इस तरह की गेंदबाज की जरूरत थी, जो आखिरी के ओवरों में विकेट निकाले और रन बचाए।  



जॉर्डन को मुंबई ने 2 करोड़ में खरीदा



जॉर्डन 2 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2023 के लिए शामिल हुए हैं। जॉर्डन काफी पहले मुंबई इंडियंस के खेमे में थे, लेकिन आधिकारिक रूप से इसका ऐलान नहीं हुआ था। अब आईपीएल और खुद मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी दी है कि जॉर्डन आईपीएल में खेलेंगे। मुंबई इंडियंस ने बताया है कि क्रिस जॉर्डन ने जोफ्रा आर्चर की जगह ली है, जिनकी रिकवरी और फिटनेस पर ईसीबी द्वारा नजर रखी जा रही है। जोफ्रा अपने रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देने के लिए स्वदेश लौटेंगे।



मुंबई इंडियंस का आईपीएल में प्रदर्शन



पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस के लिए टूर्नामेंट का 16वां सीजन अब तक नपा-तुला रहा है। टीम ने 10 में से 5 मैच जीते हैं। पॉइंट्स टेबल में मुंबई की टीम इस समय 8वें स्थान पर है। अगर मुंबई इंडियंस मंगलवार (9 मई) को अपने 11वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी को हरा देती है तो टीम सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी, क्योंकि अभी तक सिर्फ दो ही टीमों के खाते में 12 या इससे ज्यादा अंक हैं। ऐसे में आईपीएल का 54वां मैच खास होगा। 


Shock to Mumbai in IPL-2023 जोफ्रा की जगह इंग्लैंड का खिलाड़ी ही शामिल जोफ्रा आर्चर टीम से बाहर मुंबई इंडियंस के जोफ्रा आर्चर घायल IPL-2023 आईपीएल-2023 में मुंबई को झटका आईपीएल 2023 England player included in place of Jofra Jofra Archer out of the team Jofra Archer of Mumbai Indians injured