दिल्ली कैपिटल्स को चीयर करना क्रिकेटर ऋषभ पंत को पड़ गया महंगा, जिस पैर की सर्जरी हुई थी, उसी में बढ़ गया दर्द

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
दिल्ली कैपिटल्स को चीयर करना क्रिकेटर ऋषभ पंत को पड़ गया महंगा, जिस पैर की सर्जरी हुई थी, उसी में बढ़ गया दर्द

स्पोर्ट्स न्यूज. IPL 2023 का सातवां मुकाबला 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुआ। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स (DC) को चीयर करने  टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पहुंचे। लेकिन यहां उनके दाहिने पैर में दर्द बढ़ गया। इसी पैर की सर्जरी हुई थी।



; title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" allowfullscreen>



30 दिसंबर 2022 को हुआ था एक्सीडेंट



बता दें कि 30 दिसंबर 2022 को पंत एक हादसे का शिकार हो गए थे। वे कार से दिल्ली से देहरादून अपनी मां से मिलने जा रहे थे। उनकी मर्सिडीज अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरा गई थी, जिसके बाद उसमें आग लग गई और पलट गई। एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर खुद ही बाहर निकले। लोग बचाने पहुंचे तो बोले- मैं ऋषभ पंत हूं। उन्हें सिर, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आई थीं।  




— ANI (@ANI) April 4, 2023



ये भी पढ़ें...






सोशल मीडिया पर पंत के कई वीडियो किए शेयर  



दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर पंत के कई वीडियो शेयर किए थे, जिसमें साफ तौर देखा जा सकता था कि वह अभी खुद से चलने में असमर्थ थे। उन्हें सहारे की जरूरत महसूस हो रही थी।



पंत के सब्‍सटीट्यूट के साथ जूझ रही दिल्‍ली कैपिटल्‍स



दिल्‍ली कैपिटल्‍स का दूसरा मैच था और उनके घरेलू मैदान में यह पहला मुकाबला था। दिल्ली एक प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज पंत के सब्‍सटीट्यूट के साथ जूझ रही है। दूसरे गेम में अभिषेक पोरेल ने पंत की जगह कीपिंग की जिम्‍मेदारी संभाली, जबकि पहले गेम में सरफराज खान को मौका दिया गया था।



सर्जरी के बाद पंत ने की थी सोशल मीडिया पर पोस्ट



सर्जरी के बाद पंत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में पंत ने अपने समर्थकों को धन्यवाद कहा था। दिसंबर के आखिरी में हुए एक्सीडेंट के बाद पंत की पहली पोस्ट थी। विकेटकीपर पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 'आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद। मुझे आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सर्जरी सफल रही। मैं जल्द ही रिकवर होने की ओर ध्यान दे रहा हूं।' पंत ने लिखा, 'मैं रिकवरी चैंलेज के लिए तैयार हूं। मुश्किल दौर में सपोर्ट करने के लिए BCCI, जय शाह और भारत सरकार का धन्यवाद।' 


स्टेडियम में पंत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स wicketkeeper batsman rishabh pant IPL-2023 Delhi Capitals pant in stadium आईपीएल 2023 स्पोर्ट्स न्यूज़ Sports News