WPL में मुंबई की लगातार दूसरी हार से रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
WPL में मुंबई की लगातार दूसरी हार से रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

स्पोर्ट्स डेस्क. विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया। मुंबई की लगातार दूसरी हार से प्लेऑफ की रेस रोमांचक हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 109 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 9 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया।







— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 20, 2023





पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स







— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 20, 2023





मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई इंडियंस दूसरे नंबर पर है। दिल्ली और मुंबई के 10-10 पॉइंट्स हैं। दिल्ली नेट रनरेट की रेस में मुंबई से आगे हैं। दोनों के एक-एक मैच बचे हैं। दिल्ली का मैच यूपी और मुंबई का RCB से होगा। पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल का टिकट मिलेगा। वहीं दूसरे और तीसरे नंबर वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर होगा।





9 ओवर में ही दिल्ली ने जीता मैच







— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 20, 2023





110 रनों के मामूली से टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने तेज शुरुआत की। मेग लेनिंग और शेफाली वर्मा ने आक्रामक बैटिंग की। दोनों ने 4 ओवर में ही टीम का स्कोर 50 पर पहुंचा दिया। शेफाली पांचवें ओवर में 33 रन पर आउट हुईं। पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 ओवर में 1 विकेट खोकर 67 रन बना दिए। इसके बाद 9 ओवर में 110 रन बनाकर मैच जीत लिया।





बिखर गई मुंबई इंडियंस







— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 20, 2023





टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही। पावरप्ले में ही मुंबई ने 3 विकेट गंवा दिए थे। तीसरे ही ओवर में यस्तिका भाटिया और नैटली सीवर के विकेट गंवा दिए। इसके अगले ओवर में हेली मैथ्यूज भी आउट होकर पैवेलियन लौट गईं। 6 ओवर में मुंबई इंडियंस ने 3 विकेट खोकर सिर्फ 18 रन ही बनाए थे। पूजा वस्त्राकर ने 26 रन बनाए। इजाबेल वॉन्ग और हरमनप्रीत कौर ने 23-23 रनों की पारी खेली। अमनजोत 19 रन बनाकर रन आउट हो गईं।



Womens Premier League Delhi Capitals beat Mumbai Indians Delhi Capitals win Womens Premier League Playoffs विमेंस प्रीमियर लीग दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया दिल्ली कैपिटल्स की जीत विमेंस प्रीमियर लीग प्लेऑफ