वॉर्न की वसीयत में खुलासा, 120 करोड़ की संपत्ति बच्चों, भाई, भतीजी के नाम की, एक्स वाइफ व मंगेतर को किया निराश

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
वॉर्न की वसीयत में खुलासा, 120 करोड़ की संपत्ति बच्चों, भाई, भतीजी के नाम की, एक्स वाइफ  व मंगेतर को किया निराश

इंटरनेशनल न्यूज. पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का 2022 में निधन हो गया था। वहीं क्रिकेट जगत के लिए यह साल भी ठीक नहीं बीता था। इस दौरान कुछ क्रिकेटरों और अम्पायरों ने दुनिया को अलविदा कहा था। वॉर्न भी उनमें से एक थे। उनके जाने के बाद अब उनकी संपत्ति को लेकर एक खुलासा हुआ है। वसीयत से पता चला है कि वॉर्न के पास कितने रुपए की संपत्ति थी। वसीयत के अनुसार वह £12 मिलियन (₹120 करोड़) की संपत्ति छोड़ गए हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति का 31-31% हिस्सा अपने तीनों बच्चों के नाम और बाकी अपने भाई, भतीजी और भतीजे के नाम किया है। उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी सिमॉन कैलहन और पूर्व मंगेतर लिज हर्ले के लिए कुछ नहीं छोड़ा है।



कारों का कलेक्शन बेटे के नाम किया



अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से धाक जमाने वाले शेन वॉर्न के पास बाइक और कार कलेक्शन भी था। कारों में बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज थी। सभी गाड़ियां उन्होंने अपने पुत्र जैक्सन के नाम कर दी थी। उनके निधन के बाद परिवार ने मेलबर्न वाला फ्लैट बेच दिया था। यह एक लग्जरी फ्लैट था। इसमें हर तरह की सुविधाएं मौजूद थीं।



ये भी पढ़ें...






पिछले साल थाईलैंड में हुआ था निधन



गौरतलब है कि 2022 में शेन वॉर्न थाईलैंड में थे और वहां हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया था। इसके बाद उनका शव ऑस्ट्रेलिया लेकर जाया गया। अचानक हुई इस घटना ने वॉर्न के परिवार के अलावा क्रिकेट जगत को भी हिलाकर रखा दिया। उनके अंतिम संस्कार को कई देशों में दर्शकों ने देखा। पिता के निधन के बाद बेटे जैक्सन ने कहा था कि आप मुझे देख रहे हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूँ और हमेशा मिस करूंगा।



शेन वॉर्न का करियर



शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट खेले, जिनमें 708 विकेट लिए। टेस्ट में उनका बेस्ट प्रदर्शन 71 रन देकर 8 विकेट रहा था। उन्होंने 194 एक दिवसीय मैच भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले, जिनमें 293 विकेट चटकाए थे। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 देकर 5 विकेट का था।


शेन वॉर्न की वसीयत क्रिकेटर शेन वॉर्न will of 120 crores will of Shane Warne cricketer Shane Warne ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Australian cricketer 120 करोड़ की वसीयत