आईपीएल में 5 छक्के खाने के बाद बिगड़ी गुजरात टाइटंस के गेंदबाज यश की तबीयत, हार्दिक ने बताया कि दयाल का 7-8 किलो वजन घटा

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
आईपीएल में 5 छक्के खाने के बाद बिगड़ी गुजरात टाइटंस के गेंदबाज यश की तबीयत, हार्दिक ने बताया कि दयाल का 7-8 किलो वजन घटा

स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक ओवर में 5 छक्के खाने वाले गुजरात टाइटंस के यश दयाल की तबीयत बिगड़ गई थी। उनका 7-8 किलो वजन घट गया है। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि उस मैच के बाद से यश दयाल की तबीयत बिगड़ गई है और वे रिकवर नहीं कर सके हैं। केकेआर के रिंकू सिंह ने यश दयाल के एक ओवर में 5 छक्के लगाए थे। इस ओवर में यश ने 31 रन लुटाए थे।



टीम मैनेजमेंट पर उठ रहे सवाल



यश दयाल उस मैच के बाद से गुजरात टाइटंस के लिए नहीं खेले। इससे टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठ रहे हैं। क्या गुजरात टाइटंस के मैनेजमेंट ने यश दयाल का साथ छोड़ दिया है। उन्हें सपोर्ट करना ही छोड़ दिया है।



मैदान पर कब लौटेंगे



हार्दिक पांड्या ने कहा कि मैं यश दयाल के दोबारा खेलने को लेकर पुष्टि नहीं कर सकता। मैच के आसपास उन्हें वायरल इन्फेक्शन हुआ था। उन्होंने जिस तरह के दबाव का सामना किया। उनकी स्थिति खेलने लायक नहीं है। उनका 7-8 किलो वजन घट गया है। हमें उन्हें मैदान पर देखने के लिए काफी समय लगेगा।



यश दयाल के घर में चिंता की स्थिति



केकेआर के खिलाफ मैच के बाद यश दयाल के घर में चिंता की स्थिति बन गई थी। कुछ समय पहले ही यश का चयन भारतीय टीम में हुआ था। चोट की वजह से वे खेलने से पहले टीम से बाहर हो गए थे। रिंकू सिंह के छक्के लगाने के बाद यश की गेंदबाजी पर सवाल उठने लगे हैं। यश के पिता ने कहा कि वो मैच यश के लिए एक बुरा सपना था।



ये खबर भी पढ़िए..



हार्दिक पंड्या आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान बने, धोनी किस नंबर पर, रोहित शर्मा को टॉप-5 में जगह नहीं



यश के पिता बोले- बेटा फिर से वापसी करेगा



यश के पिता चंद्रपाल यूनिवर्सिटी के लिए विज्जी ट्रॉफी खेल चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनका बेटा फिर से वापसी करेगा। यश के पिता कहते हैं कि ये ऐसे क्षण हैं जिनसे खेल बना है। यहां तक कि जीवन में भी आप असफलताओं का सामना करते हैं। ये महत्वपूर्ण है कि आप मजबूती से खड़े हों।


IPL गुजरात टाइटंस Gujarat Titans यश दयाल बीमार यश दयाल का वजन घटा यश दयाल की तबीयत खराब Yash Dayal sick आईपीएल Yash Dayal lost weight Yash Dayal ill