कोच ग्राहम रीड को मनाने में जुटा हॉकी इंडिया, हॉकी वर्ल्ड कप में भारत के खराब प्रदर्शन से आहत होकर रीड दे चुके हैं इस्तीफा

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
कोच ग्राहम रीड को मनाने में जुटा हॉकी इंडिया, हॉकी वर्ल्ड कप में भारत के खराब प्रदर्शन से आहत होकर रीड दे चुके हैं इस्तीफा

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच ग्राहम रीड से इस्तीफा वापस लेने के लिए हॉकी इंडिया उन्हें मनाने की कोशिश कर रहा है। ओडिशा में हुए हॉकी वर्ल्ड कप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद रीड ने हॉकी इंडिया को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और वे लम्बे अवकाश पर चले गए हैं।



रीड के इस्तीफे से हॉकी इंडिया को झटका



चीफ कोच रीड के अचानक इस्तीफे से हॉकी इंडिया सकते में है। क्योंकि सितंबर में एशियन गेम्स और अगले साल 2024 में पेरिस ओलंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए बहुत कम समय बाकी है। 12 फरवरी से कोर ग्रुप के खिलाड़ियों का कैंप भी बेंगलुरु में पहले से प्रस्तावित है। इस असमंजस की स्थिति में हॉकी इंडिया किसी तरह से चीफ कोच रीड से अपना अनुबंध पूरा करने का आग्रह करना चाहता है। रीड का हॉकी इंडिया से अप्रैल 2024 तक का अनुबंध है। हॉकी इंडिया के सूत्रों ने बताया कि फेडरेशन रीड को बीच में कोच का पद छोड़कर ना जाने के लिए आग्रह करेगा। 10 दिन बाद जब रीड भारत लौटेंगे तो इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा।



रीड के दम पर 41 साल बाद भारत ने ओलंपिक में मेडल जीता



ग्राहम रीड की कोचिंग में ही भारतीय टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। रीड के कोच रहते भारत के लिए बड़ी कामयाबी है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और हॉलैंड दौरे पर भी टीम इं​डिया का प्रदर्शन शानदार रहा था। चीफ कोच रीड की कोचिंग से भारतीय टीम के खिला​ड़ी भी काफी प्रभावित हैं।



ये खबर भी पढ़िए..



तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनेगी टीम इंडिया, बस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने की देर



सपोर्टिंग स्टाफ भी रीड की कार्यशैली से प्रभावित



भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों का मानना है कि ग्राहम रीड की कोचिंग आला दर्जे की है। हमने ओलंपिक में मेडल भी उन्हीं की प्लानिंग पर जीता है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। इसके अलावा टीम के साथ काम रहा सपोर्टिंग स्टाफ भी रीड की कार्यशैली से काफी प्रभावित है। स्टाफ का मानना है कि हॉकी वर्ल्ड कप बहुत बड़ा टूर्नामेंट था और इसके लिए सभी टीमें पूरी तैयारी से आईं थीं। न्यूजीलैंड से क्रॉसओवर मैच में हारना हमारे लिए बड़ा सेटबैक था।



हॉकी वर्ल्ड कप में 9वें नंबर पर रहा था भारत



हॉकी वर्ल्ड कप में भारत, अर्जेंटीना के साथ 9वें नंबर पर रहा था। हालांकि भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ ए​क मैच हारी और इंग्लैंड से ड्रॉ खेला था। इसके अलावा टीम ने पूल मुकाबले में स्पेन-वेल्स और रैंकिंग मैचों में जापान और दक्षिण अफ्रीका को हराया था।


कोच ग्राहम रीड ने दिया इस्तीफा ग्राहम रीड को मना रहा हॉकी इंडिया हॉकी कोच ग्राहम रीड ग्राहम रीड Coach Graham Reid resigns Hockey India persuading coach Graham Reid Hockey coach Graham Reid Graham Reid
Advertisment