भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 12 रनों से हराया, शुभमन गिल ने लगाई डबल सेंचुरी; कीवी टीम के काम नहीं आया ब्रेसवेल का शतक

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 12 रनों से हराया, शुभमन गिल ने लगाई डबल सेंचुरी; कीवी टीम के काम नहीं आया ब्रेसवेल का शतक

स्पोर्ट्स डेस्क. शुभमन गिल के दोहरे शतक और गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 12 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल ने शतक लगाया लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत ने न्यूजीलैंड को 350 रनों का टारगेट दिया था और 337 रनों पर ढेर कर दिया। शुभमन गिल मैन ऑफ द मैच रहे। भारत ने वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।







— BCCI (@BCCI) January 18, 2023





आखिरी ओवर का रोमांच





न्यूजीलैंड को जीत के लिए 6 गेंदों में 20 रन चाहिए





स्ट्राइक पर माइकल ब्रेसवेल, शार्दुल ठाकुर के हाथ में गेंद







  • पहली गेंद - शार्दुल ने छोटी गेंद फेंकी और माइकल ने छक्का लगाया।



  • शार्दुल ने वाइड बाउंसर फेंकी।


  • दूसरी गेंद - माइकल ब्रेसवेल अक्रॉस द लाइन खेलने गए और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।






  • ब्रेसवेल और सेंटनर ने जगाई थी उम्मीद





    350 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के एक वक्त पर 110 रनों पर 5 विकेट गिर गए थे। ऐसा लग रहा था कि भारत आसानी से और बड़े अंतर से पहला वनडे जीत जाएगा लेकिन माइकल और सेंटनर ने अच्छी बल्लेबाजी की। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 162 रनों की पार्टनरशिप की। सिराज ने 46वें ओवर में 2 विकेट झटककर भारत को ड्राइविंग सीट पर बैठा दिया लेकिन माइकल ब्रेसवेल आखिरी तक डटे रहे। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ब्रेसवेल ने छक्का लगाया। एक वाइड के बाद दूसरी गेंद पर शार्दुल ने माइकल ब्रेसवेल को आउट करके भारत को मैच जिता दिया। सिराज ने 4 विकेट लिए। कुलदीप-शार्दुल ने 2-2 विकेट चटकाए।





    भारत ने न्यूजीलैंड को दिया था 350 रनों का लक्ष्य





    भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के 350 रनों का टारगेट दिया। भारत ने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 60 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। रोहित 34 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। विराट 8 और ईशान किशन 5 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार ने 31, हार्दिक ने 28 और वॉशिंगटन सुंदर ने 12 रन बनाए। न्यूजीलैंड के शिपले और मिचेल ने 2-2 विकेट चटकाए।





    शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक





    शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाया। शुभमन ने 149 गेंदों में 208 रनों की पारी खेली। गिल ने 19 चौके और 9 छक्के जड़े। शुभमन गिल का ये वनडे करियर में पहला दोहरा शतक है। शुभमन गिल दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। शुभमन ने 23 साल 132 दिन की उम्र में दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने ईशान किशन और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। ईशान ने 24 और रोहित ने 26 साल की उम्र में दोहरा शतक लगाया था।





    वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले 5वें भारतीय गिल





    शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले 5वें भारतीय हैं। उनसे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, वीरेंद्र सहवाह और सचिन तेंदुलकर डबल सेंचुरी लगा चुके हैं। रोहित शर्मा 3 बार दोहरा शतक लगा चुके हैं। वनडे इतिहास में ये 10वां दोहरा शतक है। 7 दोहरे शतक भारतीयों के नाम है और 3 विदेशी खिलाड़ियों ने लगाए हैं।





    ये खबर भी पढ़िए..





    शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, 149 गेंदों में बनाए 208 रन





    गिल ने तोड़ा विराट-धवन का रिकॉर्ड





    शुभमन गिल ने वनडे में सबसे तेज 1 हजार रन पूरे किए। गिल ने 19 वनडे 19 पारियों में 1 हजार रन बनाए। इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट और शिखर के नाम था। विराट-धवन ने वनडे की 24-24 पारियों में 1 हजार रन बनाए थे। गिल के वनडे करियर की ये सर्वश्रेष्ठ पारी है। इससे पहले उनका स्कोर 130 रन था।



    भारत ने न्यूजीलैंड को हराया India and New Zealand India beat New Zealand भारत और न्यूजीलैंड india and new zealand first odi India won the first ODI by 12 runs भारत ने 12 रन से जीता पहला वनडे भारत और न्यूजीलैंड पहला वनडे