महिला जूनियर हॉकी एशिया कप में भारत का बड़ी जीत से आगाज, टीम इंडिया ने लगाई गोल की झड़ी, उज्बेकिस्तान को 22-0 से हराया

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
महिला जूनियर हॉकी एशिया कप में भारत का बड़ी जीत से आगाज, टीम इंडिया ने लगाई गोल की झड़ी, उज्बेकिस्तान को 22-0 से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एशिया कप में गोलों की झड़ी लगा दी। अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान के खिलाफ 22 गोल दागे और जीत के साथ शानदार आगाज किया। उज्बेकिस्तान की टीम एक गोल भी नहीं कर सकी। भारत ने 22-0 से अपना पहला मैच जीता।




— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 3, 2023



भारत की ओर से किसने किए कितने गोल




  • अन्नू - 6 गोल


  • मुमताज खान - 4 गोल

  • दीपिका - 4 गोल

  • वैष्णवी विट्ठल फाल्के - 2 गोल

  • सुनेलिता टोप्पो - 2 गोल

  • दीपिका सोरेंग - 2 गोल

  • मंजू चौरसिया - 1 गोल

  • नीलम - 1



  • भारत ने पहले क्वार्टर में ही दागे 3 गोल



    भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए खेल के पहले क्वार्टर में ही 3 गोल करके मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। 19 साल की वैष्णवी विट्ठल फाल्के ने मैच के दूसरे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर के जरिए पहला गोल करके अपनी टीम का खाता खोला। इसके तुरंत बाद ही मुमताज खान ने खेल के 5वें मिनट में फील्ड गोल करके अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद मैच के 12वें मिनट में सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी अन्नू ने गोल दागकर मैच में भारत का पलड़ा पूरी तरह से भारी कर दिया।



    दूसरे क्वार्टर में सुनेलिता टोप्पो ने दागे 2 गोल



    दूसरे क्वार्टर में भी टीम इंडिया ने आक्रामक शुरुआत की। 16वें मिनट में सुनेलिता टोप्पो ने एक गोल दागा, 16वें मिनट में ही दूसरा गोल भी कर दिया। भारत को 5-0 की बढ़त दिला दी। 17वें मिनट में दीपिका सोरेंग ने टीम का 6वां गोल कर दिया। दूसरे क्वार्टर में ही अन्नू ने हैट्रिक लगाई।



    ये खबर भी पढ़िए..



    चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने के बाद ऋतुराज की मंगेतर ने छुए थे धोनी के पैर, अब खूब हो रहा वीडियो वायरल



    1 गोल भी नहीं कर सका उज्बेकिस्तान



    खेल का आखिरी क्वार्टर भी भारत के नाम रहा। आखिरी 15 मिनट में इंडिया ने 7 गोल किए। शानदार डिफेंस भी किया। उज्बेकिस्तान की टीम एक गोल भी नहीं कर सकी। इस जीत के साथ भारत 3 अंक के साथ पूल-A में टॉप पर पहुंच गया है। कोरिया ने चीनी ताइपे के खिलाफ 5-1 से जीत दर्ज की थी। वो पूल-A में दूसरे नंबर पर है।


    जापान में हॉकी एशिया कप टीम इंडिया की 22-0 से जीत भारत ने उज्बेकिस्तान को हराया महिला जूनियर हॉकी एशिया कप Hockey Asia Cup in Japan Team India won 22-0 India beat Uzbekistan Womens Junior Hockey Asia Cup