भारत का ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला आज शाम 7 बजे से, मेजबान इंडिया वर्ल्ड कप चैंपियन जर्मनी पर जीत से है उत्साहित

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
भारत का ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला आज शाम 7 बजे से, मेजबान इंडिया वर्ल्ड कप चैंपियन जर्मनी पर जीत से है उत्साहित

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम एफआईएच हॉकी मेंस प्रो लीग में शुरुआती मुकाबला वर्ल्ड कप चैंपियन जर्मनी के खिलाफ जीत के बाद उत्साहित है। लीग में आज (12 मार्च) भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है और मेजबान भारत इस मैच को जीतने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाएगा। टूर्नामेंट ओडिशा के राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज (12 मार्च) ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला शाम 7 बजे से होगा। लीग में शनिवार (11 मार्च) को जर्मनी ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया। यहां बता दें, वर्तमान में एफआईएच प्रो लीग की अंक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है।



अंक तालिका में चौथे स्थान पर भारत



बता दें कि भारत ने पिछले साल अक्टूबर में अपनी एफआईएच प्रो लीग 2022-23 शुरू की और भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में न्यूजीलैंड और स्पेन की मेजबानी की। भारत ने न्यूजीलैंड को अपने दोनों मुकाबलों में हराया था, जबकि स्पेन के खिलाफ एक हार और एक मुकाबला ड्रॉ रहा था। भारतीय टीम वर्तमान में चार मैचों में आठ अंकों के साथ एफआईएच प्रो लीग अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। जबकि जर्मनी के भी इतने ही मैचों में इतने ही अंक हैं और वह तालिका में पांचवें स्थान पर है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया चार मैचों में चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।



ये भी पढ़ें...






हॉकी मुकाबले यहां देखें लाइव



भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हॉकी प्रो लीग मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। हॉकी प्रो लीग 2022-23 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण भारत में Star Sports Select 2 और Star Sports Select 2 HD TV चैनलों पर किया जा रहा है। वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।



भारतीय हॉकी टीम



गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, पवन।



डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जुगराज सिंह, नीलम संजीप एक्स, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, मनजीत, मनप्रीत सिंह।



मिडफील्डर: हार्दिक सिंह (उप-कप्तान), विवेक सागर प्रसाद, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, विष्णुकांत सिंह, दिलप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, राज कुमार पाल।



फॉरवर्ड: एस कार्थी, सुखजीत सिंह, अभिषेक, गुरजंट सिंह।



हॉकी प्रो लीग मैच शेड्यूल



12 मार्च- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शाम 7 बजे



13 मार्च- भारत बनाम जर्मनी, शाम 7 बजे



14 मार्च- जर्मनी बनाम ऑस्ट्रेलिया, शाम 7 बजे



15 मार्च- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शाम 7 बजे


हॉकी प्रो लीग ऑस्ट्रेलिया हॉकी प्रो लीग भारत एफआईएच हॉकी प्रो लीग राउरकेला एफआईएच हॉकी मेंस प्रो लीग Hockey Pro League Australia Hockey Pro League India FIH Hockey Pro League Rourkela FIH Hockey Men's Pro League स्पोर्ट्स न्यूज़ Sports News