टीम इंडिया के लिए लकी है नागपुर, 12 साल में वीसीए स्टेडियम में नहीं हारे कोई मैच; 6 साल बाद यहां खेलेगा भारत

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
टीम इंडिया के लिए लकी है नागपुर, 12 साल में वीसीए स्टेडियम में नहीं हारे कोई मैच; 6 साल बाद यहां खेलेगा भारत

बीपी श्रीवास्तव, BHOPAL. बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 9 फरवरी से खेला जाएगा। टीम इंडिया इस स्टेडियम में 2010 से कोई मैच नहीं हारी है। नागपुर में टीम इंडिया नवंबर 2017 के बाद, पहली बार टेस्ट मैच खेलेगी। तब इंडिया ने श्रीलंका को एक पारी और 239 रन से हराया था। यानी नागपुर टीम इंडिया के लिए काफी लकी मैदान रहा है।



नागपुर में 2010 में मिली थी हार



इस सीरीज में चार टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पहला टेस्ट नागपुर में 9 से 13 फरवरी तक होगा। जिसके लिए वीसीए ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नागपुर में टीम इंडिया को अंंतिम बार पराजय फरवरी 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली थी। तब इंडिया को एक पारी और छह रन से हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से टीम इंडिया ने नागपुर  में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को हराया है, वहीं इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट ड्रॉ  रहा था।



टीम इंडिया की नजर सीरीज जीत पर



टीम इंडिया का आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले सात का टेस्ट रिकार्ड शानदार रहा है। कंगारू टीम के खिलाफ 2014-15 में हार के बाद से लगातार जीत ही मिली है। 2017 में घरेलु मैदान पर 2-1 से इंडिया ने सीरीज जीती ​थी। इसके बाद 2018-19 और 2020-21 में दोनों सीरीज आस्ट्रेलिया में ही इंडिया ने 2-1 के अंतर से जीती थीं।



नागपुर में 15 साल बाद आस्ट्रेलिया से सामना



टीम इंडिया का सामना नागपुर में 15 साल बाद होगा। इससे पहले 2008 में इंडिया ने आस्ट्रेलिया को 172 रन से हराया था। इसी मैदान पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने करियर का अंतिम मैच खेला था। उसी सीरीज में गेंदबाज अनिल कुंबले ने दिल्ली टेस्ट में संन्यास लिया था। दिल्ली में नागपुर से पहले टेस्ट हुआ था। 



ये खबर भी पढ़िए...






गांगुली को इस तरह दिया था धोनी ने सम्मान



क्रिकेट भद्रजनों का खेल माना जाता है। जिसमें नियम-कायदों का कड़ाई से पालन किया जाता है। साथ ही क्रिकेट और खिलाड़ियों के सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसी का पालन करते हुए नागपुर टेस्ट में महेंद्र सिंह धानी ने आखिरी समय में गांगुली को कप्तानी करने का अवसर दिया था। धोनी के इस कदम का खेल प्रेमियों ने जमकर स्वागत किया था।

 

बॉडर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम




  • पहला टेस्ट: 9-13 फरवरी, नागपुर।


  • दूसरा टेस्ट : 17-21 फरवरी, दिल्ली।

  • तीसरा टेस्ट : 1-5 मार्च,धर्मशाला।

  • चौथा टेस्ट: 9-13 मार्च,अहमदाबाद।




  • भारत और आस्ट्रेलिया टीमें इस प्रकार हैं-




    •  टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान) शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, केएल राहुल, एस भरत, ईशान किशन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट। (टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए)


  • ऑस्ट्रेलिया की टीम: उस्मान ख्वाजा, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मार्नश लाबुशेन, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, पीटर हैंड्सकॉम्ब, पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वीपसन।


  • भारत—आस्ट्रेलिया टेस्ट 15 साल बाद आस्ट्रेलिया से मैच नागपुर लकी है टीम इंडिया के लिए नागपुर में पहला टेस्ट Match with Australia after 15 years Border-Gavaskar Test Series First Test Nagpur Nagpur Lucky for Team India India Australia Test बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज़
    Advertisment