भारतीय महिला हॉकी टीम का वर्ल्ड कप क्वालीफायर में शानदार आगाज, मलेशिया को 7-2 से रौंदा, आज होगी जापान से भिड़ंंत

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
भारतीय महिला हॉकी टीम का वर्ल्ड कप क्वालीफायर में शानदार आगाज, मलेशिया को 7-2 से रौंदा,  आज होगी जापान से भिड़ंंत

स्पोर्ट्स डेस्क.  भारत ने शुक्रवार, 25 अगस्त को ओमान में मलेशिया के खिलाफ 7-2 की शानदार जीत के साथ महिला एशियाई हॉकी विश्व कप 5 क्वालीफायर में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। हॉकी 5 में प्रत्येक टीम में पांच-पांच खिलाड़ी होते हैं और इसका मैदान नियमित फील्ड हॉकी से छोटा होता है। भारत के लिए कप्तान नवजोत कौर (तीसरे, 28वें), अक्षता ढेकाले (चौथे), मरियाना कुजूर (17वें), मोनिका डी. टोप्पो (12वें, 20वें) और महिमा चौधरी (28वें) ने गोल किए।





मैच में पूरे समय भारत का दबदबा रहा





मलेशिया ने वान वान (सातवें) और अजीज जफिराह (11वें) गोल करने में सफल रही। भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाना शुरू कर दिया था। मैच के तीसरे और चौथे मिनट में नवजोत और अक्षता के गोल से टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली। मलेशिया ने वान और जफिराह के गोल से मैच में वापसी करते हुए स्कोर 2-2 कर दिया। भारत ने इसके बाद जवाबी हमला तेज किया और मोनिका के गोल से टीम ने मध्यांतर से पहले 3-2 की बढ़त बना ली।





मरियाना और मोनिका ने तीन मिनट में दो गोल दागे





भारत ने मैच के दूसरे हाफ में फास्ट खेल दिखाया। जिसका टीम को फायदा मिला। मरियाना और मोनिका ने तीन मिनट के अंदर दो गोल कर मैच पर भारतीय पकड़ को मजबूत कर दिया। महिमा और नवजोत ने 28 मिनट में दो गोल कर भारतीय टीम की बढ़त को 7-2 कर दिया। भारतीय टीम का अगला मुकाबला शनिवार, 26 अगस्त को जापान से होगा।



हॉकी न्यूज भारत 7-2 से जीता भारत ने मलेशिया को हराया महिला एशियाई हॉकी विश्व कप 5 क्वालीफायर India win 7-2 India beat Malaysia Women Asian Hockey World Cup Qualifier 5 स्पोर्ट्स न्यूज़ Hockey News Sports News